Shocking: फ्लाइट के टॉयलेट में 100 मिनट तक रहा पैसेंजर? घटना स्पाइस जेट फ्लाइट SG-268  

 
news

Mumbai-Bengaluru Flight:  मुंबई-बेंगलुरू की फ्लाइट के टॉयलेट में एक शख्स  100 मिनट तक फंसा रहा, उसने जो महसूस किया होगा, वही जानता है। मंगलवार को मुंबई से बेंगलुरू की स्पाइस जेट फ्लाइट के टॉयलेट में एक व्यक्ति इसलिए फंस गया क्योंकि टॉयलेट का दरवाजा जाम हो गया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से दरवाजा खोला गया और बाहर निकलकर यात्री ने राहत की सांस ली।


स्पाइस जेट फ्लाइट में हुई घटना

यह घटना स्पाइस जेट फ्लाइट SG-268 में सामने आई है। हवाई जहाज को सोमवार रात करीब 10.55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन इसमें देरी हो गई और यह मंगलवार तड़के करीब 2 बजे टेक ऑफ कर पाई। रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लाइट के 14डी नंबर सीट पर बैठा यात्री उड़ान भरने के तुरंत बाद शौचालय गया। दुर्भाग्यवश शौचालय का दरवाज़ा खराब हो जाने के कारण वह अंदर ही फंस गया। वह पूरी उड़ान के दौरान अंदर ही फंसा रहा। एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ को जब इसकी जानकारी मिली तो वे पैसेंजर की मदद के लिए दौड़े। इससे पहले केबिन क्रू मेंबर्स ने भी दरवाजा खोलने की कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली।

WhatsApp Group Join Now

यात्री को शांत रहने के लिए दिया गया मैसेज

जब टॉयलेट का दरवाजा काफी प्रयास के बाद भी नहीं खुला तो एयर होस्टेस ने स्थिति की गंभीरता को समझा और यात्री को कागज पर एक मैसेज लिखकर अंदर डाला। इसमें यह बताया गया कि दरवाजा खोलने का प्रयास किया जा रहा है, आप शांत रहें और किसी तरह की हलचल न करें क्योंकि फ्लाइट तब उड़ान पर थी। यात्री से कहा गया कि वह कमोड का ढक्कन बंद करके आराम से बैठ जाए। विमान की लैंडिंग के बाद टेक्नीशियंस को बुलाकर दरवाजा खोला जाएगा। इसके बाद वह पैसेंजर पूरी यात्रा के दौरान कमोड पर ही बैठा रहा।

1 घंटे 42 मिनट बाद लैंड हुई फ्लाइट

उड़ान के बाद यह फ्लाइट मंगलवार सुबह 3.42 बजे लैंड हुई और तुरंत इंजीनियर को विमान में चढ़ाया गया। फिर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खुल पाया। इस दौरान यात्री को क्लॉस्ट्रोफोबिया और चिंता का सामना करना पड़ा। घटना से बाद पीड़ित यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।

Tags

Share this story