क्या है स्वर्वेद मंदिर की खtबियां ? जिसका पीएम मोदी ने किया इनॉगरेशन
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी आज वाराणसी को 19 हजार करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे।स्वर्वेद मंदिर वाराणसी के चौबेपुर इलाके के उमरहा में बना हुआ है। पीएम मोदी ने स्वर्वेद महामंदिर धाम का आज उद्घाटन किया। विहंगम योग संस्थान के प्रणेता संत सदाफल महाराज के कई देशों में आश्रम हैं लेकिन वाराणसी में बना स्वर्वेद महामंदिर आश्रम दुनिया में सबसे बड़ा होगा।
#वाराणसी: प्रधानमंत्री @narendramodi ने उमराह में नवनिर्मित स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन किया।#SwarvedMahamandir pic.twitter.com/28stc6KTJ9
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) December 18, 2023
एक हजार करोड़ की लागत से बना मंदिर
स्वर्वेद मंदिर 1,000 करोड़ की लागत से बना है। पिछले 20 सालों से यह मंदिर बन रहा है।
यह सात मंजिल का है और दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर है।
यहां पर एक साथ 20,000 लोग योग और ध्यान कर सकते हैं।
इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां भगवान की नहीं बल्कि योग साधना की पूजा होती है।
2004 में स्वर्वेद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था। पीएम मोदी ने इसके पहले चरण का शुभारंभ किया है।
इस मंदिर के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने संत सदाफल महाराज की 135 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास भी किया।
एक हजार करोड़ की लागत से बना मंदिर
स्वर्वेद मंदिर 1,000 करोड़ की लागत से बना है। पिछले 20 सालों से यह मंदिर बन रहा है।यह सात मंजिल का है और दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर है। यहां पर एक साथ 20,000 लोग योग और ध्यान कर सकते हैं। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां भगवान की नहीं बल्कि योग साधना की पूजा होती है। 2004 में स्वर्वेद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था। पीएम मोदी ने इसके पहले चरण का शुभारंभ किया है। इस मंदिर के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने संत सदाफल महाराज की 135 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास भी किया।
स्वर्वेद मंदिर की खूबियां
स्वर्वेद मंदिर के निर्माण की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी। पिछले 19 वर्षों में इस मंदिर को आकार दिया गया। 200 एकड़ परिसर में यह मंदिर फैला हुआ है। इस मंदिर की दीवारों पर स्वर्वेद के 4000 दोहे अंकित किए गए हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां पर भगवान की नहीं, योग- साधना की पूजा होती है। मंदिर की दीवारों पर अद्भुत नक्काशी की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर के पहले चरण का लोकार्पण किया। पीएम मोदी इससे पहल मंदिर में वर्ष 2021 में भी आए थे। इसी दौरान उन्होंने इस मंदिर के लोकार्पण का निमंत्रण स्वीकार किया था। स्वर्वेद महामंदिर के लोकार्पण के साथ ही संत सदाफल महाराज की 135 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास भी पीएम ने किया।