National Youth Day: आज दिन है स्वामी विवेकानंद को समर्पित, भोपाल में हुआ राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा उत्सव
Swami Vivekananda Quotes:1 आज पूरा देश 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे (National Youth Day) मना रहा है। यह खास दिन हर वर्ष 12 जनवरी को महान विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। उनके दार्शनिक विचार और कथन आज भी सभी युवाओं को बेधड़क आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते हैं। रामकृष्ण मिशन की स्थापना करने वाले विवेकानंद ने 1893 में शिकागो के विश्व धर्म संसद प्रसिद्ध भाषण दिया था जिसने दुनिया को भारत के प्रति देखने का नजरिया बदल दिया था। उन्होंने भारतीय वेदांत और योग के दर्शन को दुनिया के सामने पेश किया जिसने भारत को दुनिया के आध्यात्मिक मानचित्र पर स्थापित किया। स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार हमें कभी हार न मानने की प्रेरणा देते हैं। आज के दिन कई जगह अलग अलग थीम पर युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर हुआ "युवा उत्सव"
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत की गरिमा बढ़ाई थी। आज हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सुभाष शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
स्वामी विवेकानंद जी ने जो सपना देखा था, आज वह साकार हो रहा है...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 12, 2024
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में दुनिया देख रही है कि भारत आज पूरे विश्व में अपनी साख एवं धाक बना रहा है। #NationalYouthDay के शुभ अवसर पर मां भारती के महान सपूत स्वामी… pic.twitter.com/2eHI0oH2Dd
पीएम मोदी है रोमांचित : सीएम यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपनी गरिमा बढ़ाने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन देशवासियों को प्रेरित कर रहा है। वे अपने निर्णयों से रोमांचित करते हैं। युवा हो या बुजुर्ग सभी वर्गों से आसानी से जुड़ जाते हैं। उनके नेतृत्व में भारत रक्षा के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में और अन्य क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत सर्वाधिक युवाओं वाले देशों में से एक है। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और सनातन के महत्व को विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कठिन दौर में भी संन्यास ग्रहण करने के बाद शिक्षा ग्रहण करते-करते स्वामी रामकृष्ण परमहंस के मार्गदर्शन में धर्म और आध्यात्मिक का अध्ययन किया। उन्होंने विश्व के समक्ष भारत की विशेषताओं को उजागर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई। सामूहिक सूर्य नमस्कार के अवसर पर मध्य प्रदेश गान भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान जन गण मन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी और आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव भी उपस्थित थीं।
जीवन में अपनाएं स्वामी विवेकानंद के ये विचार
1. उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये।
2. ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे अंदर हैं। यह हम ही हैं जिन्होंने अपनी आंखों के सामने हाथ रखा है और रोते हुए कहा कि अंधेरा है।
3. किसी की निंदा ना करें, अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।
4. बाहरी प्रकृति केवल आंतरिक प्रकृति बड़ी है।
5. सच को कहने के हजारों तरीके हो सकते हैं और फिर भी सच तो वही रहता है।
6. इस दुनिया में सभी भेद-भाव किसी स्तर के हैं, ना कि प्रकार के, क्योंकि एकता ही सभी चीजों का रहस्य है।