खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया है नवनिर्वाचित अध्यक्ष भी निलंबित
रेसिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) पर खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है। मंत्रालय ने रविवार तक नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ और अध्यक्ष संजय सिंह समेत पूरी नवनिवार्चित टीम को पद से निलंबित कर दिया। संजय सिंह ने इस वर्ष के अंत से पहले उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित नंदिनी नगर में अंडर-15 और अंडर-20 जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन की घोषणा की थी। इसके बाद खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया।बीते सप्ताह भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव हुआ था। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने पहलवान अनीता श्योराण को हराया था। इसके बाद खूब हंगामा बरपा था। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगा है।
साक्षी, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट समेत देश के शीर्ष पहलवान बृजभूषण के खिलाफ लामबंद हैं। उन्होंने भाजपा सांसद के खिलाफ जंतर-मंतर पर कई महीनों तक धरना दिया था। उन्होंने मांग की थी कि बृजभूषण का कोई उसका संबंधी अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। डब्ल्यूएफआई के चुनाव में उनके करीबी संजय सिंह को जीत मिली। साक्षी के संन्यास के बाद बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र को लिखा था और पद्मभूषण लौटा दिया था। एक-दो और पहलवानों ने ऐसा कदम उठाया