UP PCS अफसरों के तबादले, मथुरा से अयोध्या तक बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। तबादलों में मथुरा, अयोध्या, बरेली, सहारनपुर, आजमगढ़, शाहजहांपुर, बुलंदशहर और महाराजगंज जैसे महत्वपूर्ण जिलों में ADM स्तर के पदों पर नए अधिकारी तैनात किए गए हैं।
तबादलों की पूरी लिस्ट:
-
पंकज वर्मा (PCS):
ADM FR महाराजगंज से ADM FR मथुरा बनाए गए। -
योगानंद पांडेय (PCS):
ADM FR मथुरा से ADM City अयोध्या बनाए गए। -
प्रशांत कुमार भारती (PCS):
ADM प्रशासन बुलंदशहर से ADM FR महाराजगंज बनाए गए। -
संतोष कुमार सिंह (PCS):
ADM FR शामली से ADM FR बरेली बनाए गए। -
सलिल कुमार पटेल (PCS):
ADM City अयोध्या से ADM FR सहारनपुर बनाए गए। -
अर्चना द्विवेदी (PCS):
ADM प्रशासन सहारनपुर से एडिशनल कमिश्नर आजमगढ़ बनाई गईं। -
रजनीश कुमार मिश्रा (PCS):
ADM FR सहारनपुर से ADM प्रशासन शाहजहांपुर बनाए गए।
प्रशासनिक कुशलता बढ़ाने की दिशा में कदम
सरकार का उद्देश्य इन तबादलों के ज़रिए जिलों में प्रशासनिक दक्षता और नीतियों के कार्यान्वयन की गति को बढ़ाना है। जिन जिलों में बड़े विकास या सुरक्षा के मसले हैं, वहां अनुभवी अफसरों की तैनाती की गई है।