Vasundhara Oswal: ₹1649 करोड़ के विला से युगांडा की जेल तक, जानिए कैसे एक अरबपति लड़की पहुंच गई सलाखों के पीछे

 
Vasundhara Oswal: ₹1649 करोड़ के विला से युगांडा की जेल तक, जानिए कैसे एक अरबपति लड़की पहुंच गई सलाखों के पीछे

Vasundhara Oswal: भारतीय मूल के स्विस कारोबारी पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल इन दिनों चर्चा में हैं। अरबों की दौलत की मालकिन वसुंधरा युगांडा की जेल में कैद हैं। पंकज ओसवाल का आरोप है कि उनकी बेटी को बिना किसी वारंट के जेल में रखा गया है। वसुंधरा को जूतों के भरे कमरे में बंद किया गया है और गंदगी और खून से भरे बाथरूम में रहने के लिए मजबूर किया गया है। पंकज ओसवाल ने युगांडा के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर और संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचकर बेटी को छुड़ाने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।

अरबपति परिवार की बेटी युगांडा में कैद

26 साल की वसुंधरा ओसवाल स्विट्जरलैंड में रहने वाले भारतीय अरबपति पंकज ओसवाल और राधिका ओसवाल की बेटी हैं। वे ओसवाल कंपनी के एक्स्ट्रा-न्यूट्रल अल्कोहल प्लांट का दौरा कर रही थीं, तभी उन्हें 20 हथियारबंद लोगों ने हिरासत में लिया। वसुंधरा ओसवाल पीआरओ इंडस्ट्रीज में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

WhatsApp Group Join Now

लाइफस्टाइल और आलीशान घर के लिए चर्चा में रहती हैं वसुंधरा

वसुंधरा अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और आलीशान घर के लिए चर्चा में रहती हैं। पंकज और राधिका ओसवाल ने स्विट्जरलैंड में 1649 करोड़ रुपये का एक शानदार विला अपनी बेटियों को तोहफे में दिया था। वसुंधरा का परिवार पहले ऑस्ट्रेलिया में ताजमहल जैसा महल बनवा रहा था, लेकिन टैक्स चोरी और लोन में धांधली के आरोपों के चलते यह योजना रुक गई।

ऑस्ट्रेलिया से भागने पर मजबूर हुए थे ओसवाल दंपत्ति

पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका पर 768 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और टैक्स चोरी के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भागना पड़ा। उनकी कंपनी बर्रप होल्डिंग्स पर भी आरोप लगे थे, जिसके चलते उनके ताजमहल जैसे महल के निर्माण को रोक दिया गया।

ओसवाल ग्रुप की नींव

पंकज ओसवाल के दादा लाला विद्यासागर ओसवाल ने ओसवाल समूह की नींव रखी थी। पंकज ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया में बर्रप होल्डिंग्स लिमिटेड की शुरुआत की। उनकी कंपनी पेट्रोकैमिकल, रियल एस्टेट, फर्टिलाइजर्स और माइनिंग सेक्टर में दिग्गज नामों में शामिल है।

Tags

Share this story