Dhanteras 2024: सोना-चांदी खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? देखें सिटी वाइज शुभ मुहूर्त
Oct 29, 2024, 11:45 IST
Dhanteras 2024: आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन चांदी-सोने के गहने, बर्तन, झाड़ू, हल्दी और धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन वस्तुओं की खरीदारी से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और समृद्धि आती है। यह पर्व कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है और इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है।
धनतेरस का धार्मिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, इसलिए इसे धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा और धनवंतरि की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है।
खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त
आज धनतेरस के अवसर पर विशेष रूप से शाम के प्रदोष और वृषभ काल को खरीदारी के लिए शुभ माना गया है:
WhatsApp Group Join Now
- पूजा मुहूर्त: शाम 7:00 बजे से 8:49 बजे तक
- प्रदोष काल: शाम 6:12 बजे से रात 8:53 बजे तक
- वृषभ काल: शाम 7:00 बजे से 8:49 बजे तक
प्रमुख शहरों में शुभ खरीदारी का समय
- नई दिल्ली: शाम 6:31 से 8:13 बजे तक
- गुरुग्राम: शाम 6:32 से 8:14 बजे तक
- नोएडा: शाम 6:31 से 8:12 बजे तक
- चंडीगढ़: शाम 6:29 से 8:13 बजे तक
- मुंबई: शाम 7:04 से 8:37 बजे तक
- पुणे: शाम 7:01 से 8:33 बजे तक
- चेन्नई: शाम 6:44 से 8:11 बजे तक
- जयपुर: शाम 6:40 से 8:20 बजे तक
- कोलकाता: शाम 5:57 से 7:33 बजे तक
- बेंगलुरू: शाम 6:55 से 8:22 बजे तक
- अहमदाबाद: शाम 6:59 से 8:35 बजे तक