VIRAL VIDEO: बेबी एलीफेंट ने मसली अपनी आंखें, मासूमियत ने लोगों का जीता दिल
![VIRAL VIDEO](https://hindi.thevocalnews.com/static/c1e/client/109282/uploaded/4d206234f4e333d64d27b624c47484ee.jpg?width=730&height=420&resizemode=4)
VIRAL VIDEO: बेबी एलीफेंट बहुत क्यूट होते हैं और इनकी क्यूटनेस से भरे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी का बच्चा सूंड से अपनी आंखें मल रहा है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अभी ही नींद से जागा है और इंसान के बच्चों की तरह आंखे मलता हुआ अपनी मां को खोज रहा है। इंटरनेट यूजर्स को ये क्यूट वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
Buitengebieden नामक हैंडल से शेयर VIDEO
आठ सेकेंड के इस क्लिप को Buitengebieden नामक हैंडल से शेयर किया गया। इसके कैप्शन में लिखा है- हाथी कैसे अपनी आंख मलता है। सामान्य तौर पर हाथी अपनी सूंड का इस्तेमाल खाना मुंह तक पहुंचाने के लिए करते हैं। लेकिन किसी हाथी को सूंड का इस्तेमाल करके आंखें मलते हुए नहीं देखा है। सोशल मीडिया यूजर्स को हाथी के बच्चे की मासूमियत बेहद पसंद आ रही है और इसे अभी तक 50 हजार लाइक्स और 44 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
How an elephant rubs its eye.. pic.twitter.com/pbyoOzU2DO
— Buitengebieden (@buitengebieden) January 6, 2024