VIDEO: कूनो में फिर गूंजी किलकारी! नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को दिया जन्म

MP के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क से आज खुशखबरी आई है। 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाई गई माता चीता ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम बेहद खुश नजर आ रही है। इस संबंध में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जानकारी दी है।
मंत्री भूपेंद्र यादव ने शेयर किया वीडियो
इन नन्हे मेहमानों के इस दुनिया में आने की जानकारी देते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें चीता के छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां से लिपटे हुए नजर आ रहे हैं.उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी, कूनो के नए शावक! सितंबर, 2022 में नामीबिया से लाए गए चीते में से एक ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है. इससे पहले चीता आशा ने अपने शावकों को जन्म दिया था।
Kuno’s new cubs!
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) January 23, 2024
Namibian Cheetah named Jwala has given birth to three cubs. This comes just weeks after Namibian Cheetah Aasha gave birth to her cubs.
Congratulations to all wildlife frontline warriors and wildlife lovers across the country.
May Bharat’s wildlife thrive… pic.twitter.com/aasusRiXtG
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुनो में शुरू किया गया अभिनव प्रकल्प चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। एशिया से गायब हुए चीता मध्यप्रदेश के पारिस्थितिक तंत्र में न सिर्फ फल फूल रहा है, बल्कि वंश वृद्धि में भी लगा है। यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। कुनो में मादा चीता ज्वाला ने 3 नन्हे चीता शावकों को जन्म दिया है। प्रदेश में चीता प्रजाति के प्राणियों की संख्या अब 21 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में चीतों के कुनबे में वृद्धि होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा कूनो नेशनल पार्क में शुरू किया गया चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 23, 2024
कूनो में मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को जन्म दिया है, इसके साथ ही प्रदेश में चीतों की संख्या अब 21 हो गई है।
यह हम सबके लिए… pic.twitter.com/Sb4Z6DfQmd