Indian Railway Viral Video: अगर आपको भी पसंद है ट्रेन का चना जोर गरम खाना, तो हो जाए सावधान! बाथरूम के पास फर्श पर बैठकर प्याज काटने का वीडियो हो रहा वायरल...
Indian Railway Viral Video: देश की आधी से ज्यादा आबादी ट्रेन से सफर करना पसंद करती है, और यह सफर कई बार यादगार बन जाता है। सफर के दौरान खाने-पीने की चीजें जैसे चाय, चना, और भेल यात्रियों के मुंह का स्वाद बढ़ा देते हैं। लेकिन हाल ही में एक ट्रेन से जुड़ा चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग गुस्से में हैं और अब ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
ट्रेन के फर्श पर प्याज काटते शख्स का वीडियो वायरल
यह वीडियो कहां का है और किस ट्रेन का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ट्रेन के कोच के बीच के जॉइंट एरिया में फर्श पर बैठकर प्याज काट रहा है। वह चना जोर गरम के लिए मसाला तैयार कर रहा है, जो यात्रियों को बेचा जाता है। वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं और उन्होंने ट्रेन में फेरी वालों के द्वारा तैयार किए जा रहे खाने की सफाई पर सवाल उठाए हैं।
ट्रेन के सफर में गलती से भी चने मत खायेगा
— 𝗠𝗮𝗻𝗶𝘀𝗵 𝗗𝗮𝘁𝘁 𝗧𝗶𝘄𝗮𝗿𝗶 (@Tiwari__Saab) October 21, 2024
देखिए कैसे तैयार किया जाता है 😡 pic.twitter.com/yOC9AO9QDZ
स्वास्थ्य के लिए खतरा
वीडियो में शख्स ट्रेन के वॉशरूम के पास बैठा है और गंदगी में प्याज काटता नजर आ रहा है। उसके पास एक बाल्टी भी है जिसमें चना और अन्य सामग्री है। यात्रियों का कहना है कि यह प्रक्रिया बेहद अनहाइजीनिक है और इस तरह का खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और रेलवे अधिकारियों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यात्रियों ने की आलोचना
वीडियो के वायरल होने के बाद कई यात्रियों ने ट्रेन में सफर के दौरान मिलने वाले खाने की साफ-सफाई को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। यात्रियों का कहना है कि ऐसे खाने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, और रेलवे को इस ओर ध्यान देना चाहिए।