नौ तपा पर पेंशनर फोरम ने किया राहगीरों को ठंडा मीठा शर्बत वितरित
May 23, 2026, 21:28 IST
कानपुर। पेंशनर फोरम के तत्वाधान मे बाई पास स्थित अंधाकुआ रोड में उतरते ही शर्मा वाच हाउस के पास शरबत वितरण का आयोजन किया गया। आप को बताते चलें कि शनिवार जेष्ठ माह में पड़ रही भीषण गर्मी में नौ तपा के असर को कम करने के उद्देश्य से पेंशनर फोरम के पदाधिकारीओ द्वारा आम जनमानस एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरित कर एक छोटा सा प्रयास किया गया। भीषड़ गर्मी में इस चिल चिलाती धूप को देखते हुए पेंशन फोरम के पदाधिकारीओ ने जनहित एवं राहगीरों के लिए एक जनसेवा को लेकर ठंडा मीठा शर्बत का वितरण प्रातः 11:00 बजे से लेकर देर शाम तक वितरित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं राहगीरों में ठंडा मीठा शर्बत पीकर राहत की सांस ली एवं आयोजको को इस पुण्य कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से (अध्यक्ष) पी एस बाजपेई, (महामंत्री) आनंद अवस्थी, (अपर महामंत्री) सत्य नारायण, (मंत्री) एच एन तिवारी, वी पी श्रीवास्तव, (उपाध्यक्ष) सुभाष भाटिया, संजय वर्मा, अशोक सैनी, महेश बाबू, अनिल श्रीवास्तव आदि पदाधिकारीओ ने शर्बत वितरण कर पुण्य के भागी बने।