Marriage Viral Video: दुल्हा-दुल्हन के बीच हुई जबरदस्त प्रतियोगिता, वीडियो देखकर नही कर पाएंगे हंसी कंट्रोल

  
Marriage Viral Video: दुल्हा-दुल्हन के बीच हुई जबरदस्त प्रतियोगिता, वीडियो देखकर नही कर पाएंगे हंसी कंट्रोल

Marriage Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों अनेकों वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोग हर रोज कुछ न कुछ ऐसा डालते रहते हैं कि देखने वाले हैरान हो जाते हैं। बहुत बार हम लोगों को शादी की भी कुछ मजेदार और हैरान कर देने वाली वीडियो देखने को मिलती हैं।इन वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के अलावा बारातियों और रिश्तेदारों का अलग-अलग अंदाज देखने को मिलता है। भरपूर एंटरटेनमेंट की वजह से लोग विवाह से जुड़े वीडियो को देखना खूब पसंद करते हैं।

अब फिर से शादी से जुड़ा ही एक वीडियो सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है।लेकिन ये वीडियो जरा हटकर है। शादी के रस्म से जुड़ा यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो देखने के बाद आप यकीनन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी की एक रस्म करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये भिड़ंत कोई मार-पीट वाली नहीं थी, बल्कि मस्ती-मजाक वाली थी।

यहां देखें Marriage Viral Video

html

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्म के दौरान एक प्रतियोगिता होती है, जिसे जीतने के लिए दूल्हा-दुल्हन अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। दूल्हा-दुल्हन की इस जद्दोजहत को देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है। वीडियो में आपको एक मटकी दिखाई दे रहा है। इस मटकी में दूध और गुलाब के फूल की पंखुडियां भरी गई हैं।वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स इसमें अंगूठी डालता है।

इसके बाद दूल्हा-दुल्हन उसे ढूंढने के लिए मटकी पर टूट पड़ते हैं।इस घटना को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Marriage Viral Video- दुल्हन की धमाकेदार एंट्री देखकर दुल्हे की हो गई पतलून गीली,यहां देखें वायरल वीडियो

Tags

Share this story

Around The Web

अभी अभी