सलमान खान ने छुए इनके पैर, भाईजान के अंदाज ने जीत लिया फैंस का दिल, वायरल हुआ वीडियो 
 

 
salman khan


बॉलीवुड के सबसे पॉप्युलर भाईजान यानी सलमान खान हर किसी के दिल पर राज करते हैं या कहें कि लाखों फैंस के दिलों में बसते हैं।  गुजरते वक्त के साथ भाईजान के बर्ताव में काफी बदलाव आया है. वह अब नम्र और शांत हो गए हैं। सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैष  भाईजान के इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है. हर कोई उनके नेचर की तारीफ किए जा रहा है। दरअसल ये वीडियो एक इवेंट का है। इवेंट में कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।


वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान इवेंट से वापस जाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पूरी सिक्योरिटी नजर आ रही है। इसी बीच सलमान खान की नजर दिग्गज सिंगर ऊषा उत्थुप पर पड़ती है। वह व्हीलचेयर पर नजर आती हैं। सलमान उनकी ओर आगे बढ़ते हैं और उनके पैरे छूते हैं और प्यार से गले लगा देते हैं। सुपरस्टार पूरी इज्जत और सम्मान के साथ उनका हाथ पकड़कर बातें करते हए नजर आ रहे हैं। 

WhatsApp Group Join Now

भाई ने जीता दिल  

यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने दिल बनीते हुए लिखा भाईजान एक ने लिखा, मेरा दिल इस आदमी के लिए  एक अन्य यूजर ने लिखा, भाई हमेशा दिल जीत लेते हैं। इतना ही एक नहीं एक यूजर ने लिखा कि सलमान का दिल सोने का है सलमान खान अक्सर लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं उन्होंने इंडस्ट्री कई लोगों को मौका भी दिया है।

सलमान खान की आखिरी फिल्म टाइगर 3 थी

सलमान खान की आखिरी फिल्म टाइगर 3 थी। इस फिल्म ने यूं तो अच्छा कारोबार किया  लेकिन टाइगर 3 काफी उम्मीदें की गई थी। माना जा रहा था पठान में कैमियों करने के बाद जब सलमान खुद पर्दे पर आएंगे तो तूफान आ जाएगा। टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो भी दिखाया गया था।  जब-जब ये जोड़ी साथ आती है, धमाल मचाती है।

Tags

Share this story