Shooting in Virginia USA: ग्रेजुएशन सेरेमनी में 19 साल के लड़के ने की अंधाधुंध फायरिंग, सामने आया VIDEO

 
Shooting in Virginia USA: ग्रेजुएशन सेरेमनी में 19 साल के लड़के ने की अंधाधुंध फायरिंग, सामने आया VIDEO

Shooting in Virginia USA : अमेरिका उन देशों में शामिल है जहां किसी नागरिक के लिए बंदूक खरीदना बेहद आसान है। यहां लोग कपड़े और बर्तन की तरह राइफल खरीद सकते हैं। इसके चलते बहुत से लोगों के पास हथियार हैं। हथियारों तक आसान पहुंच के चलते यहां पिछले कुछ समय में गोलीबारी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। ताजा मामला सामने आया है अमेरिका के वर्जीनिया का जहां गोलीबारी  की एक घटना हुई। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान 19 साल के एक लड़के ने लोगों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके चलते दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मी जब आरोपी के घर गए तो हथियारों का जखीरा देख चौंक गए।

https://twitter.com/krassenstein/status/1666233720032854020?s=20

आरोपी के घर से पुलिस को मिले कई हैंडगन

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के घर से कई हैंडगन बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थिएटर के पास मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे गोलबारी की आवाज सुनी गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो देखा कि कई लोग जख्मी हैं। घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। रिचमंड के मेयर लेवर स्टोनी ने कहा, “हम गोलीबारी में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए सब कुछ करने जा रहे हैं। ऐसा कहीं नहीं होना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

गोलीबारी की यह घटना मंगलवार को घटी

पुलिस अधिकारी रिक एडवर्ड्स ने बताया कि वर्जीनिया के रिचमंड में डाउनटाउन थिएटर के बाहर हाई स्कूल स्नातक समारोह के दौरान गोलीबारी हुई। एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की उम्र 19 साल है। उसपर सेकंड डिग्री की हत्या के दो आरोप लगाए गए हैं। गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं। मरने वाले दोनों पुरुष थे। एक की उम्र 18 साल और दूसरे की उम्र 36 साल थी। मृतकों के नाम नहीं बताए गए हैं हालांकि यह कहा गया है कि गोली चलाने वाला उनमें से एक को जानता था।

इसे भी पढ़ें: US Plane Crash: America में सोनिक बूम से दहला पूरा इलाका, चार लोगों की मौत

Tags

Share this story