अमेरिका और फ्रांस ने बांधे PM Modi की तारीफों के पुल, समरकंद में पुतिन को दिया था संदेश

 
अमेरिका और फ्रांस ने बांधे PM Modi की तारीफों के पुल, समरकंद में पुतिन को दिया था संदेश

अमेरिकी सरकार और फ्रांस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को यह बताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )की सराहना की कि यह यूक्रेन में युद्ध करने का समय नहीं है।अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा कि यह दिखाता है कि विश्व इस आक्रमण के असर को लेकर फिक्रमंद है। बता दें की पीएम मोदी के इस बयान को लेकर अमेरिका और फ्रांस का कहना है कि पीएम मोदी ने जो संदेश दिया है, वह पूरी तरह से सही है

अमेरिकी मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) की तारीफ में काफी कुछ लिखा है।‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने शीर्षक ‘‘भारत के नेता ने पुतिन को बताया कि यह युद्ध का दौर नहीं है।’’ देते हुए लिखा कि बैठक का लहजा मित्रवत था और दोनों नेताओं ने अपने पुराने साझा इतिहास का जिक्र किया।वहीं द वाशिंगटन पोस्ट ने शीर्षक ‘‘मोदी ने यूक्रेन में युद्ध के लिए पुतिन को फटकार लगाई।'' देते हुए लिखा कि मोदी ने पुतिन को आश्चर्यजनक रूप से सार्वजनिक फटकार लगाते हुए कहा: आधुनिक दौर युद्ध का युग नहीं है और मैंने आपसे इस बारे में फोन पर बात की है।

WhatsApp Group Join Now

PM Modi ने ये कहा पुतिन से

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठनव्लादिमीर पुतिन से बातचीत के दौरान कहा था कि ये युद्ध का समय नहीं है. मैंने आपसे कॉल पर भी इसके बारे में बात की थी. आज हमें इस बारे में बात करनी होगी कि हम शांति कैसे स्थापित करें. प्रगति के मार्ग को कैसे प्रशस्त करें. भारत और रूस कई दशकों तक एक-दूसरे के साथ रहे हैं.

क्या कहा अमेरिकी विदेश मंत्री ने

ब्लिंकन ने कहा कि आप चीन, भारत से जो सुन रहे हैं, वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का न केवल यूक्रेन के लोगों बल्कि पूरी धरती के लोगों और देशों पर असर को लेकर विश्व की चिंता दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल यूक्रेन और उसके लोगों पर आक्रमण नहीं है बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सिद्धांतों पर आक्रमण है, जो शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के कारण अब हमारे 20 करोड़ से अधिक लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने की तारीफ

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने UNGA में कहा कि पीएम मोदी ने समरकंद में सही कहा था कि ये समय युद्ध का नहीं है. पश्चिम से बदला लेने का या पूर्व के खिलाफ पश्चिम का विरोध करने का नहीं है. यह हमारे जैसे संप्रभु राष्ट्रों के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने का समय है.

पुतिन ने PM Modi से क्या कहा

पुतिन ने मोदी से कहा, ‘‘मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपका रुख जानता हूं, मैं आपकी चिंताओं से अवगत हूं, जिनके बारे में आप बार-बार बताते रहते हैं। हम इसे जल्द से जल्द रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से, विरोधी पक्ष यूक्रेन के नेतृत्व ने वार्ता प्रक्रिया छोड़ने का ऐलान किया और कहा कि वह सैन्य माध्यमों से यानी ‘युद्धक्षेत्र में’ अपना लक्ष्य हासिल करना चाहता है। फिर भी, वहां जो भी हो रहा है, हम आपको उस बारे में सूचित करते रहेंगे।’’

ये भी पढ़ें: PM Modi 72nd Birthday Updates: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के श्योपुर महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में लिया भाग

Tags

Share this story