Chandrayan 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, 13 जुलाई को होगी लॉन्चिंग,19 तक जारी रहेगा अभियान

Chandrayaan-3: भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 13 जुलाई 2023 को लॉन्च होगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग विंडो 13 से 19 जुलाई है। लॉन्चिंग पर इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ का कहना है कि हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। लॉन्च का दिन 13 जुलाई है, यह 19 जुलाई तक जा सकता है।13 जुलाई 2023 की दोपहर ढाई बजे मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 भारत के सबसे भारी प्रक्षेपण यान, जीएसएलवी एमके-III के साथ एकीकृत होने के अंतिम चरण में है जो इसे चंद्रमा के प्रक्षेप पथ पर ले जाएगा। चंद्रयान श्रृंखला का तीसरा संस्करण, मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करना है
भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बनेगा
अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।
इसरो के पास पहले लैंडिंग का मौका
इधर, रूस ने अपना मून लैंडर मिशन स्थगित कर दिया है। ऐसा ग्राउंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के एडिशनल चेक्स पूरे न होने की वजह से किया गया है। इससे पहले 2022 में भी रूसी मिशन तकनीकी दिक्कतों की वजह से टाला गया था। ऐसे में भारत के चंद्रयान-3 के पास रूस से पहले चंद्रमा पर उतरने का मौका है।
इसरो चीफ बोले- हमने चंद्रयान-2 की गलतियों से सीखा
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन में हम असफल हुए थे। जरूरी नहीं कि हर बार हम सफल ही हों, लेकिन बड़ी बात ये है कि हम इससे सीख लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि असफलता मिलने का मतलब ये नहीं कि हम कोशिश करना ही बंद कर दें। चंद्रयान- 3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे।
ये भी पढ़ें: कंगाली की कगार पर पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर, अब लगा एक और बड़ा झटका