India China: चीन ने चली अब ये चाल, किया दावा भारत हमारे हथियारों का मुकाबला नहीं कर सकता

India China: चीन ने सिंगापुर में हुए एशिया के सबसे बड़े सिक्योरिटी डायलॉग में कहा है कि उन्हें भारत से सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है। चीनी सेना के डेलिगेट्स ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनके मुकाबले भारत ने सेना को मॉडर्नाइज नहीं किया है यानी समय के मुताबिक बेहतर नहीं बनाया है। इसके चलते भारत उन्हें चुनौती नहीं दे सकता है।चीन दुनिया में दूसरा सबसे अधिक रक्षा बजट वाला देश है. ग्लोबल फायर के अनुसार इसका पिछला रक्षा बजट 230,000,000,000 डॉलर्स है. यानी 18.82 लाख करोड़ रुपये. इससे ऊपर सिर्फ अमेरिका का रक्षा बजट है.
चीनी अधिकारियों का सवाल ?
चीनी सेना की अकेडमी ऑफ मिलिट्री साइंस के सिनियर कर्नल झाओ शियाओझुओ ने कहा- आप भारतीय सेना के मिलिट्री सिस्टम को देखें तो उसमें शायद ही कोई टैंक, एयक्राफ्ट या युद्धपोत खुद से बनाया हुआ है। वहीं, एक दूसरे अधिकारी सीनियर कर्नल झांग ची ने कहा- भारत ने सुपर पावर बनने के लिए अपनी सेना को मॉडर्नाइज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन फिर भी इसका असर चीन-भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा।
चीन का मिलिट्री बजट चार गुना ज्यादा
चीन ने ताइवान और साउथ चाइना सी में अमेरिका से बढ़ते विवादों के बीच अपने डिफेंस बजट में 2022 में 4.2% की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद चीन डिफेंस बजट पर खर्च के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। चीन का बजट भारत से लगभग 4 गुना ज्यादा है। भारत ने अपने डिफेंस पर 2022 में 6 लाख करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि चीन ने 23 लाख करोड़ रुपए का खर्चा किया था।
चीन
क्षेत्रफलः 95.96 लाख वर्ग किमी.
सीमाएंः चीन करीब 14 देशों से अपनी सीमाएं बांटता है
रक्षा बजटः चीन दुनिया में दूसरा सबसे अधिक रक्षा बजट वाला देश है. ग्लोबल फायर के अनुसार इसका पिछला रक्षा बजट 230,000,000,000 डॉलर्स है. यानी 18.82 लाख करोड़ रुपए।
भारत
क्षेत्रफलः 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर है
सीमाएंः भारत का 13,888 किलोमीटर लंबा शेयर्ड बॉर्डर है. भारत सात देशों से सीमाएं बांटता है। चीन (3488 किलोमीटर), पाकिस्तान (3310 किलोमीटर), भूटान (578 किलोमीटर), म्यांमार (1643 किलोमीटर), अफगानिस्तान (106 किलोमीटर), नेपाल (1752 किलोमीटर) और बांग्लादेश (4096 किलोमीटर).रक्षा बजटः इस मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर है इसका रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।
ये भी पढ़ें: Train Accident- देश के इन भीषण हादसों में गवाई कई लोगों ने जान, जानें 5 खतरनाक ट्रेन एक्सीडेंट के बारें में