अब अमेरिका में होगी तीसरी पार्टी की एंट्री, एलन मस्क ने किया ऐलान
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। देश के सबसे अमीर और प्रभावशाली उद्योगपति एलन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम है "अमेरिकन पार्टी"। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मस्क के बीच नीतिगत टकराव अपने चरम पर है।
मस्क ने यह ऐलान 4 जुलाई, अमेरिका के 249वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी लोगों को राजनीतिक विकल्प और असली आज़ादी देने के लिए बनाई गई है।
"अब लोकतंत्र नहीं, बल्कि पार्टीशाही चल रही है"
मस्क ने लिखा,
“2 से 1 के अनुपात में, आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और आपको यह मिल जाएगी! जब हमारे देश को बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया बनाने की बात आती है, तो हम एक पार्टी प्रणाली में रहते हैं, लोकतंत्र में नहीं।”
By a factor of 2 to 1, you want a new political party and you shall have it!
— Elon Musk (@elonmusk) July 5, 2025
When it comes to bankrupting our country with waste & graft, we live in a one-party system, not a democracy.
Today, the America Party is formed to give you back your freedom. https://t.co/9K8AD04QQN
उन्होंने आरोप लगाया कि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों पार्टियां अमेरिका के हितों के बजाय निजी एजेंडे के लिए काम कर रही हैं।
ट्विटर पोल से मिली प्रेरणा
मस्क ने एक पोल पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पूछा:
“क्या आपको दो-पक्षीय प्रणाली से आज़ादी चाहिए? क्या हमें ‘अमेरिकन पार्टी’ बनानी चाहिए?”
इस पर 65.4% लोगों ने समर्थन में वोट दिया, जिससे मस्क को इस नई पार्टी की घोषणा करने की प्रेरणा मिली।
ट्रंप के बिल पर टकराव बना कारण?
माना जा रहा है कि हाल ही में ट्रंप द्वारा ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर हस्ताक्षर करने और उसे कानून में बदलने के बाद से मस्क नाराज चल रहे थे। यह बिल मस्क की नीतियों और व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसी के विरोध में उन्होंने राजनीतिक मोर्चा खोलते हुए नई पार्टी बना डाली।