UK King Charles: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की हुई ताजपोशी, पहनाया गया सेंट एडवर्ड का ताज

 
UK King Charles: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की हुई ताजपोशी, पहनाया गया सेंट एडवर्ड का ताज

UK King Charles: ब्रिटेन में 'अंग्रेजों के राजा' का आज राज्याभिषेक हुआ है. किंग चार्ल्स III नए 'राजा' बने हैं और, उनके साथ उनकी पत्नी क्वीन कैमिला की भी ताजपोशी हुई है ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की ताजपोशी का समारोह वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में हुआ। इस दौरान आर्कबिशप ने किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला को सारी रस्मों के बाद ताज पहनाया। क्वीन ने जो ताज पहना उससे कोहीनूर हटा लिया गया था। वहीं चार्ल्स ने 1661 में बना सेंट एडवर्ड का ताज पहना। ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद ताजपोशी हुई है। इससे पहले 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। चार्ल्स की उम्र उस वक्त 4 साल थी। अब किंग चार्ल्स 74 साल के हैं।

चार्ल्स के परिचय से शुरू हुई ताजपोशी


सबसे पहले चार्ल्स को बतौर किंग लोगों के सामने पेश किया गया। इस दौरान वो सिंहासन के सामने ऐबे की तरफ मुंह करके खड़े हुए। आर्कबिशप ने उनके महाराज बनने की घोषणा की, इसके बाद चार्ल्स ने ईसाईयों की पवित्र किताब पर हाथ रखकर शपथ ली।

74 साल की उम्र में राज्याभिषेक हुआ है

‘मेट्रो’ अखबार की खबर के अनुसार, महाराजा चार्ल्स तृतीय को सेंट एडवर्ड का ताज पहनाया गया. इस समारोह में 203 देशों के 2,200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।  राज्याभिषेक समारोह में महाराजा के सेंट एडवर्ड का ताज पहनने की परंपरा रही है।

WhatsApp Group Join Now

ये भी पढ़ें: क्यों मनाते हैं विश्व कार्टूनिस्ट दिवस ? जानिए कब से हुई इसकी शुरुआत 

Tags

Share this story