India Name Change To Bharat: श्रीलंका से थाईलैंड तक कई देश बदल चुके नाम, देखिए कब और क्या रखा नया नाम 

 
Bharat

Indian Name Change To Bharat: दिल्ली में जी20 सम्मेलन होने जा रहा है। इसी कड़ी में सम्मेलन के रात्रिभोज कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र भी दिए गए हैं। हालांकि, अब में निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया है। इस पर राजनीति शुरू हो गई है। इस इंडिया और भारत को लेकर बहस हो रही है। मौजूदा सरकार अब तक कई शहरों के नाम बदल चुकी है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी जोरों से चर्चा हो रही है लेकिन अब देश का भी नाम इंडिया या भारत में से कोई एक हो जाएगा।  इस समय आधिकारिक तौर पर दोनों ही नाम इस्तेमाल किए जाते हैं, इंग्लिश में इंडिया कहा जाता है और हिंदी में भारत लेकिन अगर केंद्र सरकार ने देश का नाम सिर्फ भारत घोषित किया है। हमारा देश कोई अकेला नहीं है इससे पहले भी कई देश नाम बदल चुके हैं। 


दुनिया के ये देश बदल चुके हैं नाम

दुनिया के कई देशों के नाम अलग-अलग कारण से बदले जाते रहे हैं। 1935 में पर्सिया का नाम ईरान पड़ा तो 1937 में आयरिश फ्री स्टेट का नाम बदलकर आयरलैंड कर दिया गया है। हालिया समय में तुर्की का नाम बदलने की चर्चा रही। जब उसने नाम बदलकर तुर्किये कर लिया। देखिए पूरी लिस्ट   

WhatsApp Group Join Now


शहर या राज्य का नाम बदलने में कितना होता है खर्च

भारत में बीते कुछ सालों में कई राज्यों के अलग-अलग शहरों के नाम बदले गए हैं। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश का नाम चर्चा में रहा। यहां पर योगी सरकार ने कई शहरों के नाम बदले हैं।सबसे ज्यादा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज होना बेहद चर्चा का विषय रहा।  आपको बता दें कि अगर किसी शहर का नाम बदल जाता है तो उसमें तकरीबन 200 से 500 करोड़ रुपए का खर्चा आ जाता है। वहीं अगर बात करें राज्य के नाम बदलने की तो इसमें 500 करोड़ से कई ज्यादा अधिक खर्च होता है।

देश का नाम बदलने में कितना होगा खर्च?

किसी राज्य या शहर का नाम बदल जाता है तो उसमें कई 100 करोड़ रुपए खर्च हो जाते हैं । जब किसी देश का नाम बदला जाता है  तो इसमें कई गुना ज्यादा खर्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में स्वाजीलैंड नाम के एक अफ्रीकी देश ने अपना नाम बदलकर ईस्वातिनी कर लिया था. उस समय इस छोटे से देश का नाम बदलने में जो खर्च आया था वह था 60 मिलियन डॉलर का अगर इसी मॉडल के आधार पर अपने  देश का नाम बदल जाए तो लगभग 14000 करोड़ रुपए के आसपास का खर्चा हो जाएगा।
 

Tags

Share this story