Australian Beach: आस्ट्रेलियाई बीच में दिखी विशालकाय ये चीज, लोगों ने कहा चंद्रयान-3
Australian Beach: : भारत ने 14 जुलाई 2023 को इतिहास रचा। ये दिन भारत के लिए यादगार हो गया। भारत में चंद्रयान की लॉन्चिंग ने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। दुनिया में भारत की शक्ति में इजाफा हो रहा है। भारत दिन ब दिन स्पेस की दुनिया में अपना नाम बनाता जा रहा है। भारत ने च्रंदयान 3 लॉन्च किया। अब इसके बाद तरह तरह की सोशल मीडिया पर बातें की जा रही है। पश्चिम आस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर एक रहस्यमय सिलेंडर शेप विशाल मेटल आब्जेक्ट कौतुहल और भय का विषय बना हुआ है। विशालकाय अज्ञात वस्तु के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की स्थिति में पुलिस ने समुद्रतट पर जाने वाले लोगों को उससे दूर रहने की चेतावनी दी है। पुलिस भी उस वस्तु को देखकर पता लगाने की कोशिश में है कि यह कोई सामान्य चीज है या खतरनाक। जांच होने तक पुलिस ने वहां आने-जाने वालों को उससे दूर रहने की चेतावनी दी है। उधर, सोशल मीडिया पर रहस्यमयी मेटल आब्जेक्ट का फोटो वायरल होने के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे कयास?
रहस्यमयी वस्तु की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई यूएफओ से उसे जोड़ रहा है तो कोई लापता मलेशियाई MH370 एयरक्राफ्ट से जोड़ रहा है। पृथ्वी की कक्षा में आगे बढ़ रहे चंद्रयान-3 से भी यूजर्स ने इस वस्तु को जोड़ने से परहेज नहीं किया।
कैसी दिख रही वस्तु?
सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज व वीडियोज में तांबे के रंग की एक क्षतिग्रस्त वस्तु दिखाई दे रही है जो किसी और चीज से अलग होती दिख रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि इसका निचला आधा हिस्सा अपने मूल स्थान से ही फट गया है। हालांकि, यह किस चीज से अलग हुई है और कैसे फटा? इसका अंदाजा कोई नहीं लगा पा रहा।
आस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसी कर रही जांच
ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी भी रहस्यमय वस्तु की जांच के लिए टीम भेजी है। एजेंसी यह जांच करेगी कि क्या वस्तु किसी विदेशी अंतरिक्ष लांच यान का हिस्सा है जो बहकर किनारे पर आ गया है। रहस्यमय सिलेंडर के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए वे अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के संपर्क में हैं। एजेंसी ने कहा कि जबतक इस वस्तु के बारे में यह पता नहीं लगाया जा सकता कि यह कहां की है और कैसे पहुंची तबतक इसे उसी स्थान पर रखा जाए और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश न की जाए। क्योंकि यह खतरनाक भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Pakistan: अरे भईया! यहां देखो कैसे उड़ा पाकिस्तान का चंद्रयान, सामने आया मजेदार वीडियो