PM MODI ने फ्रांस में किया ऐलान,मार्सिले शहर में खुलेगा नया वाणिज्य दूतावास, इस समझौते पर भी लगी मुहर
![PM MODI ने फ्रांस में किया ऐलान,मार्सिले शहर में खुलेगा नया वाणिज्य दूतावास, इस समझौते पर भी लगी मुहर](https://hindi.thevocalnews.com/static/c1e/client/109282/migrated/1b1f3a5ce7bc4a73080c6599ba16b5b3.jpg?width=730&height=420&resizemode=4)
Narendra Modi France Visit: फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बातचीत हुई। मैक्रों ने खुद मोदी को बाहर आकर रिसीव किया। बातचीत के बाद दोनों देशों की तरफ से ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी हुआ। दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। इसके पहले,फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में मोदी बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। इस परेड में शामिल होने वाले वे दूसरे प्रधानमंत्री हैं। उन्हें फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिजेट मैंक्रो ने रिसीव किया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया।
पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम मार्सिले शहर में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलेंगे। हम फ्रांस में पढ़ रहे भारतीय मूल के लोगों को दीर्घकालिक वीजा देने के फैसले का स्वागत करते हैं। मैं फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों को भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित करता हूं। पीएम ने कहा कि भारतीय एथलीट अगले साल के पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं।
इंडियन ऑयलय और फ्रांस की कंपनी में डील
पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा संबंध हमेशा हमारे संबंधों का मूल आधार रहे हैं। यह दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास का प्रतीक है। फ्रांस मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। चाहे वह पनडुब्बी हो या भारतीय नौसेना के जहाज, हम मिलकर न केवल अपनी बल्कि अन्य मित्र देशों की आवश्यकताओं को भी पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं लिक्विफाइड नेचुरल गैस एलएनजी के निर्यात के लिए इंडियन ऑयल और फ्रांस की टोटल कंपनी के बीच दीर्घकालिक समझौते का स्वागत करता हूं। इससे स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
फ्रांस के साथ सहयोग बढ़ा सकते: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 के सफल लांचिंग पर बात करते हुए कहा कि आज चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर पूरा भारत उत्साहित है। ये हमारे वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और फ्रांस का पुराना और गहरा सहयोग रहा है। हमारी अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच नए समझौते हुए हैं। हम अंतरिक्ष-आधारित समुद्री डोमेन जागरूकता जैसे क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- PM Modi France Visit: पेरिस में मोदी का जोरदार स्वागत, मिला फ्रांस का सबसे बड़ा सम्मान