किन किन नेताओं पर फेंके गए हैं जूते और अंडे? बड़े-बड़े नाम हैं शामिल

 
किन किन नेताओं पर फेंके गए हैं जूते और अंडे? बड़े-बड़े नाम हैं शामिल

हाल में ही फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के ऊपर सोमवार को अंडा फेंका गया। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति को एक व्यक्ति ने थप्पड़ भी मार दिया था।

छह महीने से भी कम समय में फ्रांस में अगले राष्ट्रपति चुनाव (France presidential election) होने वाले हैं, इसलिए वहां इस तरह की घटनाएं को अंजाम दी जा रही हैं।

https://twitter.com/Reuters/status/1442502712470302720?s=19

दुनिया और भारत में ऐसे कई शख्सियत और नेताओं को इस तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ा है। चलिए जानते हैं कौन कौन है शामिल

•दिसंबर 2008 में अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान जूता फेंका गया था। जूता फेंकने वाले पत्रकार जैदी को इराक की एक कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई। जैदी ने बुश पर उस समय जूता फेंका जब वह एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। जैदी ने बुश पर उस समय जूता फेंका जब वह एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

WhatsApp Group Join Now

•2009 भारत में कांग्रेस नेता नवीन जिंदल पर जूता फेंका गया। जांच में पता चला जूता फेंकने वाला एक टीचर था।

किन किन नेताओं पर फेंके गए हैं जूते और अंडे? बड़े-बड़े नाम हैं शामिल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी 2016 में 24 सितंबर के दिन सीतापुर में एक रोड शो कर रहे थे। उस वक्त राहुल गांधी की ओर जूता फेंका गया था।
जूता उन्हें लगा नहीं था।

किन किन नेताओं पर फेंके गए हैं जूते और अंडे? बड़े-बड़े नाम हैं शामिल
Image credit: Instagram

•2016 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शख्स ने उन पर जूता फेंका। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस
ऑड-ईवन को लेकर हो रहा था। वहीं एक बार दिल्ली सचिवालय में चैंबर से बाहर निकलते हुए एक शख्स ने मिर्च पाउडर फेंक दिया था। अनिल शर्मा नाम के एक आदमी ने उनसे धक्का-मुक्की भी की थी जिनसे उनका चश्मा टूट गया था।

किन किन नेताओं पर फेंके गए हैं जूते और अंडे? बड़े-बड़े नाम हैं शामिल
Image Credits: ANI/Twitter

2009 में ही एक रैली के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जूता उछाला गया था। ये घटना अहमदाबाद की थी।

किन किन नेताओं पर फेंके गए हैं जूते और अंडे? बड़े-बड़े नाम हैं शामिल
Image credits: Twitter

साल 2014 , मोदी लहर के दौरान लुधियाना में एक राजनीतिक कॉन्फ्रेंस में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर एक युवक ने कथित रूप से जूता उछाला था।

किन किन नेताओं पर फेंके गए हैं जूते और अंडे? बड़े-बड़े नाम हैं शामिल

2016 में 28 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जूता उस वक्त फेंका गया था जब वह चुनावी मंच पर बैठे अपना प्रचार कर रहे थे। जूता फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान पीके राय के रूप में हुई थी। वह समस्तीपुर का रहने वाला बताया गया था।

किन किन नेताओं पर फेंके गए हैं जूते और अंडे? बड़े-बड़े नाम हैं शामिल
Image Credit: Nitish kumar/ Twitter

ये भी पढ़ें: जब सलमान खुर्शीद, हामिद अंसारी और फारूक अब्दुल्ला, वाजपेयी के साथ मुसलमानों के दमन के आरोप को नकारने पहुंचे थें

https://youtu.be/K4fzHwYOpDU

Tags

Share this story