TRF को आतंकी संगठन घोषित करने पर पाकिस्तान बौखलाया, भारत-अमेरिका पर लगाए आरोप

 
TRF को आतंकी संगठन घोषित करने पर पाकिस्तान बौखलाया, भारत-अमेरिका पर लगाए आरोप

अमेरिका द्वारा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने यह कड़ा कदम उठाया था, जिसे लेकर अब पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार बौखला गई है।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: बयानबाज़ी और खुद को बताया 'आतंकवाद के खिलाफ दीवार'

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पाकिस्तान हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है और हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ सबसे आगे खड़ा रहा है। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसकी धरती पर लश्कर-ए-तैयबा निष्क्रिय और प्रतिबंधित संगठन है, जिसके शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

WhatsApp Group Join Now

सरकार ने उदाहरण देते हुए कहा कि 'एबी गेट बम धमाके' के मास्टरमाइंड शरीफुल्लाह की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान आतंकवाद से निपटने के लिए गंभीर है।

भारत और अमेरिका पर निशाना

पाकिस्तान ने यह भी कहा कि अमेरिका का फैसला घरेलू कानूनों पर आधारित हो सकता है, लेकिन भारत इस मौके का इस्तेमाल पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदनाम करने और ध्यान भटकाने के लिए कर रहा है। पाकिस्तान ने जोर देकर कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ 'अद्वितीय बलिदान' दे चुका है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को निष्पक्ष रवैया अपनाना चाहिए।

पहलगाम हमला: पाकिस्तान ने नकारा लश्कर से लिंक

टीआरएफ के लश्कर-ए-तैयबा से संबंधों को लेकर भारत के दावों को पाकिस्तान ने 'जमीनी सच्चाई के खिलाफ' बताया है। पाकिस्तान का कहना है कि पहलगाम हमले की जांच अभी अधूरी है, ऐसे में इस पर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। साथ ही पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को 'अंतरराष्ट्रीय रूप से विवादित क्षेत्र' कहकर भारत की संप्रभुता पर सवाल उठाने की कोशिश की।

Tags

Share this story