Pakistan: अरे भईया! यहां देखो कैसे उड़ा पाकिस्तान का चंद्रयान, सामने आया मजेदार वीडियो

Pakistan: भारत ने 14 जुलाई 2023 को इतिहास रचा। ये दिन भारत के लिए यादगार हो गया। भारत में चंद्रयान की लॉन्चिंग ने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया. इस इवेंट के बाद भारत का रुतबा दुनियाभर में बढ़ गया। दुनिया में भारत की शक्ति में इजाफा हो रहा है। भारत दिन ब दिन स्पेस की दुनिया में अपना नाम बनाता जा रहा है। अब बात करेंगे कंगाली की कगार पर आए पाकिस्तान की। भारत ने तो च्रंदयान लॉन्च किया तो भला पाकिस्तान पीछे कैसे रहेगा? वैसे भी भारत का ये पड़ोसी देश हमारी देखा-देखी करने से बाज नहीं आता।अब जब चंद्रयान लॉन्च हुआ तो पाकिस्तान ने भी अपनी लॉन्चिंग कर डाली।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इसे पाकिस्तान के चंद्रयान की लॉन्चिंग बताकर शेयर किया गया। इसमें कई लोग कपड़े के रॉकेट को उड़ाते नजर आए। इस एयर बैलून की लॉन्चिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान का चंद्रयान लॉन्च।
बेहद मजेदार है वीडियो
इसे हर भारतीय गर्व से शेयर भी कर रहा है। अब जब भारत ने ये अचीवमेंट हासिल की है तो पाकिस्तान पीछे कैसे रहता. नहीं नहीं, उसने कोई सच का रॉकेट नहीं बना लिया है। इंटरनेट पर एक पुराने वीडियो को ही फिर से शेयर कर दिया गया। इसमें कुछ लोग रॉकेट के आकार के एयर बैलून को उड़ाते दिखे। इसे पाकिस्तान का बताकर शेयर किया गया,जहां से ये वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें- PM Modi France Visit: पेरिस में मोदी का जोरदार स्वागत, मिला फ्रांस का सबसे बड़ा सम्मान