PM Modi France Visit: पेरिस में मोदी का जोरदार स्वागत, मिला फ्रांस का सबसे बड़ा सम्मान

 
PM Modi France Visit: पेरिस में मोदी का जोरदार स्वागत, मिला फ्रांस का सबसे बड़ा सम्मान

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। पीएम मोदी यहां बैस्टिल डे परेड के चीफ गेस्ट हैं। पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को ये सम्मान दिया।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में बैस्टिल डे परेड के लिए पहुंचे। इससे पहले मैक्रों ने जीप में सवार होकर परेड देखने के लिए एकत्र हुए लोगों का अभिवादन किया।

बैस्टिल डे परेड में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी

फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजेट मैक्रों और फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने पेरिस में बैस्टिल डे परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

https://twitter.com/ANI/status/1679764386414755842?s=20
https://twitter.com/ANI/status/1679773846210236416?s=20
https://twitter.com/ANI/status/1679778201118347264?s=20
https://twitter.com/ANI/status/1679769855858458624?s=20

इमैनुएल मैक्रों ने गले लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में बैस्टिल डे परेड के लिए पहुंचने पर गर्मजोशी से गले मिले। पीएम मोदी सम्मानित अतिथि के रूप में परेड में शामिल हो रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट का मार्च

भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट ने पेरिस, फ्रांस में बैस्टिल डे परेड के दौरान चैंप्स-एलिसीस के साथ मार्च किया। दल का नेतृत्व कैप्टन अमन जगताप कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1679778201118347264?s=20

पीएम मोदी की यात्रा क्यों अहम ?

पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत और फ्रांस के संबंध कई मोर्चों पर और मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है। पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा विश्वास जताया कि उनकी फ्रांस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि फ्रांस की यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कई तरह के विषयों पर विस्तार से चर्चा करने के लेकर आशान्वित हैं।

ये भी पढ़ें- Chandrayan 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, 13 जुलाई को होगी लॉन्चिंग,19 तक जारी रहेगा अभियान

Tags

Share this story