PM Modi In Russia: BRICS समिट से पहले पुतिन से हुई मुलाकात, भारत और रूस के रिश्तों पर हुई चर्चा

PM Modi In Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 16वें BRICS समिट में भाग लेने के लिए रूस के कजान पहुंचे। समिट से पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया। पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत भी हुई।
भारत और रूस के बीच बढ़ते संबंध
पीएम मोदी ने रूस की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद दिया और कहा, "कजान शहर का भारत से ऐतिहासिक संबंध है। यहां भारत नया वाणिज्य दूतावास खोल रहा है, जो हमारे संबंधों को और मजबूत करेगा।" उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों में यह उनकी दूसरी रूस यात्रा है। जुलाई में मॉस्को में भी पुतिन से उनकी मुलाकात हुई थी।
BRICS समिट में भारत की भूमिका
कजान में हो रही BRICS समिट में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति भारत और रूस के बीच गहरे होते रिश्तों को दर्शाती है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आपसी सहयोग पर जोर दिया जा रहा है। PM मोदी की रूस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।