PM MODI के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर, मोटे अनाज से बनी डिशेज, जानें क्या है स्टेट डिनर ?

 
PM MODI के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर, मोटे अनाज से बनी डिशेज, जानें क्या है स्टेट डिनर ?

PM Modi US Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने PM नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा। मोदी का अमेरिका दौरे का यह तीसरा दिन था। इस मौके पर उन्होंने डिनर के लिए आभार जताया।  उन्होंने कहा, 'खास सत्कार के लिए मैं दिल से आभारी हूं। मैंने देखा है कि मेहमाननवाजी से प्रभावित होकर कई बार लोग गाना भी गाने लगते हैं। काश! मुझमें भी गाने की कला होती तो मैं भी गाना सुनाता। भारतीय मूल के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे दोनों देशों के लोग एक-दूसरे को बेहतर समझ रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1672011863637524480?s=20
https://twitter.com/ANI/status/1672051508786135042?s=20
https://twitter.com/anandmahindra/status/1671898119573831680?s=20
https://twitter.com/BJP4India/status/1672082438455980034?s=20
https://twitter.com/ANI/status/1672015443501125632?s=20

पीएम मोदी ने जिंजर वॉटर पिया

मोदी और बाइडेन ने दोनों देशों की पार्टनरशिप, दोस्ती, दो महान देशों के विकास, साझेदारी के लिए टोस्ट किया। मोदी ने इस दौरान जिंजर वॉटर पिया। इसमें फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन समेत 200 गेस्ट मौजूद रहे।

स्टेट डिनर क्या है?


स्टेट डिनर का आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति आवास यानी व्हाइट हाऊस में होता है। स्टेट डिनर का आयोजन अक्सर किसी देश से करीबी दिखाने के लिए किया जाता रहा है। व्हाइट हाउस हिस्ट्री एसोसिएशन के मुताबिक किसी देश के स्टेट हेड के सम्मान में आयोजित होने वाला राजकीय भोज अमेरिका का सबसे भव्य और सबसे ग्लैमरस कार्यक्रम में से एक है। अमेरिका स्टेट विजिट पर आने वाले मेहमानों को वहां के राष्ट्रपति द्वारा ये पारंपरिक तौर पर सम्मान देने का एक तरीका है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/ANI/status/1672037654547038208?s=20

22 दिसंबर 1874 को स्टेट डिनर का आयोजन हुआ

अमेरिका में स्टेट विजिट की परंपरा 1800 ईस्वी में में शुरू हुई है। शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसदों या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को स्टेट विजिट पर आमंत्रित करते थे। बाद में विदेशी मेहमानों को स्टेट विजिट पर बुलाने की परंपरा शुरू हुई। स्टेट विजिट पर आने वाले मेहमानों को शुरू से स्टेट डिनर देने की परंपरा रही है। व्हाइट हाउस में होने वाले स्टेट डिनर में बुलाए जाने वाले पहले मेहमान हवाई प्रांत के राजा कलाक्वा थे। 22 दिसंबर 1874 को अमेरिकी राष्ट्रपति उलिसिस ग्रांट और उनकी पत्नी जूलिया ग्रांट ने उनके लिए स्टेट डिनर का आयोजन किया था।

PM Modi US Visit से बेहद खुश हुए जो बाइडेन

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. मानवाधिकार पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र भारत के DNA में है, भारत में किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं होता है. बढ़ती आबादी वाली देश में आतंकवाद एक गंभीर चिंता का विषय है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उन्होंने हेल्थ केयर, क्लीन एनर्जी, डिफेंस रिलेशन पर चर्चा की. बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच फाइनेंसियल सपोर्ट तेजी से बढ़ रहा है जो एक अच्छे संकेत हैं। बिजनेस में करीब दो अरब डॉलर से ज्यादा का नया इन्वेस्टमेंट हुआ है।

ये भी पढ़ें- PM Modi का व्हाइट हाउस में राजकीय स्वागत, बाइडेन के भाषण में लगे मोदी-मोदी के नारे, देखिए VIDEO

Tags

Share this story