अमेरिका दौरे पर पुतिन का रहस्यमयी 'पूप सूटकेस' बना चर्चा का विषय
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलास्का दौरे से जुड़ी एक अजीबोगरीब खबर सुर्खियों में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 3 घंटे की हाई-प्रोफाइल बैठक के बीच यह चर्चा सामने आई कि पुतिन अपने साथ एक 'पूप सूटकेस' लेकर गए थे, जिसमें उनका मानव अपशिष्ट इकट्ठा किया जा रहा था।
क्यों रखते हैं पुतिन 'पूप सूटकेस'?
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं और नहीं चाहते कि किसी अन्य देश को उनकी बीमारी से जुड़े सैंपल हाथ लगें। इस कारण उनकी सुरक्षा एजेंसी फेडरल प्रोटेक्शन सर्विस (FPS) उनका वेस्ट इकट्ठा कर रूस वापस ले जाती है।
पुरानी परंपरा या बीमारी का डर?
यह पहली बार नहीं है जब ऐसी खबरें सामने आई हों। 2017 में फ्रांस दौरे और विएना यात्रा के दौरान भी पुतिन ने पोर्टेबल टॉयलेट या वेस्ट-कलेक्शन की व्यवस्था का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट्स का दावा है कि पुतिन को पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, हालांकि रूस ने इन दावों को खारिज किया है।
1999 से जारी है यह प्रोटोकॉल
पुतिन ने रूस का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही यह अनोखा प्रोटोकॉल अपनाया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम उनकी बीमारी की जानकारी गुप्त रखने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है।