Russia-Ukraine-Conflict : राजधानी कीव में भारतीय छात्र की गोली मारकर की हत्या - जनरल वीके सिंह

 
Russia-Ukraine-Conflict :  राजधानी कीव में भारतीय छात्र की गोली मारकर की हत्या - जनरल वीके सिंह

रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच यूक्रेन में पढ़ने आए विदेशी छात्रों को उनके देशों के लिए छात्रों को निकाल पाना बहुत मुश्किल हो रहा हैं। लेकिन भारत एकमात्र ऐसा देश हैं जो दोनो देशों के फ़्लाइइंग ज़ोन के ऊपर से Air India और Indian Air Force के विमान को लेजा कर अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस ले आया हैं। लेकिन इसमें दुःखद बात यह रही की हमारे देश के छात्र को गोली मार दी गई हैं।

भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री और पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने आज समाचार एजेंसी ANI को बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र को कथित तौर पर गोली मार दी गई हैं। केंद्रीय मंत्री सिंह के मुताबिक , भारतीय छात्र कीव से भागने की कोशिश कर रहा था। तभी गोलीबारी चली जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था।

WhatsApp Group Join Now

भारत सरकार की और से पोलैंड में भारतीयों को इवैक्यूएशन करने के लिए भेजे गए जनरल वीके सिंह ने आगे बताया कि इसके बाद उसे कीव शहर में वापस ले जाया गया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा हैं की हमें सूचना मिली हैं कि कीव छोड़ने वाले एक भारतीय छात्र को गोली मार दी गई हैं। जिसके बाद उसे वापस शहर ले जाकर अस्पताल में भरती कराया गया हैं।

Russia-Ukraine-Conflict :  राजधानी कीव में भारतीय छात्र की गोली मारकर की हत्या - जनरल वीके सिंह
Source- Twitter/General VK Singh

पूर्व थल सेना प्रमुख और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जनरल सिंह उन चार मंत्रियों में से एक हैं। जिन्हें युद्ध प्रभावित यूक्रेन के क्षेत्रों से भारतीयों की वापसी की निगरानी के लिए यूक्रेन की सीमाओं से लगते पड़ोसी देशों में विशेष दूत के रूप में भेजा गया हैं। जहां वे भारतीय छात्रों और भारतीय नागरिकों तक हर सम्भव मदद और उन्हें सुरक्षित वापस लौटा सके।

सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो आयी हैं, जहां भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की पुलिस और वहा के लोग यूक्रेन छोड़ कर जाने पर प्रताड़ित कर रहे हैं। रूस की सेना का दावा हैं की उन्होंने भारतीय नागरिकों को यूक्रेन के चंगुल से बचाया हैं। बीते दिन रूस और यूक्रेन एक बीच चल रहे युद्ध को भारत ने 6-7 घंटे के लिए रुकवा दिया था, भारत ने ऐसा अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए किया।

यह भी पढ़े: यूक्रेन से वतन वापस लौटे भारतीय छात्रों से मिले पीएम मोदी, अगले दो दिन में इतने भारतीयों के लौटने की उम्मीद

यह भी देखें:

https://youtu.be/UQ0FPyseSVE

Tags

Share this story