2023 में सितंबर ने तोड़ा 83 साल का रिकॉर्ड, ये दिन रहा दुनिया का सबसे गरम दिन
Warmest September On Record: इस साल गर्मी ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं आपको बता दे कि वर्ष 2023 में तापमान का स्तर पहले की मुकाबला काफी ज्यादा ऊपर रहा है। यूरोपीय संघ की कॉपर निकास जलवायु परिवर्तन सर्विस में अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2023 अब तक का सबसे गर्म साल बनने की राह पर है। उसने बताया कि 2023 में वैश्विक औसत तापमान 0.52 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। इसके साथ ही आपको बता दे की कॉपरनिकस 1940 से रिकॉर्ड रख रहा है इसके साथ ही इस वर्ष का सितंबर महीना अब तक का सबसे असामान्य महीना भी रहा है वैज्ञानिकों ने इसके पीछे जलवायु परिवर्तन और जल नैनों को बड़ा कारण भी बताया है।
आपको बता दे की कॉपर विकास की उपनिदेशक सामंता बर्गेस ने कहा की सितंबर महीने में इस वर्ष देखे गए तापमान ने पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि सितंबर में औसत वायु तापमान 16.38 डिग्री सेल्सियस था। जो पिछले तीन दशकों में 0.93 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहा है इसके साथ ही इसके पीछे जलवायु परिवर्तन को बड़ी वजह भी माना जा रहा है। इस वर्ष सितंबर में लीबिया गिरीश बुल्गारिया और तुरकिया में विनाशकारी बाढ़ आई जिस वजह से हजारों लोगों की मौत भी हुई थी वहीं दूसरी ओर कनाडा में जंगल की आग और अमेरिका में दक्षिणी हिस्से में गर्मी ने रिकॉर्ड भी तोड़ा है।
साथ ही सितंबर में समुद्र के तापमान में भी बदलाव देखा गया है। समुद्र की सतह का औसत तापमान 20.92 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सब सितंबर महीने में ही हुआ है, जो इस साल को सबसे गर्म साल बनने की ओर धकेल रहा है. इन सभी घटनाओं को देखते हुए अमेरिकी एजेंसी ने कहा है कि इस बात की 93 फीसदी संभावना है कि साल 2023 सबसे गर्म साल बन जाएगा।
ये भी पड़े:- बांग्लादेश के विदेश मंत्री का कनाडा पर बड़ा हमला, कहा- हत्यारों का गढ़ बन गया है ये देश