यहां हजारों जंगली घोड़ों को हेलिकॉप्टर से मारेंगे गोलियां, जानें इसकी वजह

NEWS: ऑस्ट्रेलिया में फिर से विवादास्पद प्रथा की शुरुआत होने जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने न्यू साउथ वेल्स के कोसियज्को राष्ट्रीय उद्यान में जंगली घोड़ों को हवाई शूटिंग से मारने की मंजूरी दे दी है। वन्यजीवों व इकोसिस्टम की रक्षा के लिए इसे ‘आवश्यक' बताया गया है। स्थानीय रूप से 'ब्रम्बीज' कहे जाने वाले 19,000 जंगली घोड़े, कोसियुज्को राष्ट्रीय उद्यान में रहते हैं। 2027 के मध्य तक इनकी आबादी को 3,000 तक सीमित करने का लक्ष्य रखा गया है।
पहले भी फायरिंग कर मारे 600 घोड़े
ऑस्ट्रेलिया में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा। इससे पहले वर्ष 2000 के दौरान हेलिकॉप्टरों से गोलीबारी कर तीन दिन में 600 से अधिक जंगली घोड़ों को मार दिया गया था। सार्वजनिक आलोचनाओं के बाद इस पद्धति पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब न्यू साउथ वेल्स की पर्यावरण मंत्री पेनी शार्प का कहना है कि जंगली घोड़ों की आबादी पर नियंत्रण के उपायों में इन्हें पकड़ना, पुनर्वास आदि शामिल है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हैं। इनकी वजह से
संकटग्रस्त देशी प्रजातियों के विलुप्त 2004 तक जंगली घोड़े की होने का खतरा है, पूरा पारिस्थितिकी एक प्रजाति कॉफिन बे पोनी को तंत्र प्रभावित हो रहा है। नेशनल पार्क से हटा चुके हैं।
अन्य जीवों व पौधों के नाम पर 'बलि'
जंगली घोड़ों की आबादी से मिट्टी, जलमार्ग और चूना पत्थर की गुफाएं खतरे में आ जाने की बात कही जा रही है। पूर्व में एक वैज्ञानिक समिति ने कहा था कि जंगली घोड़े छह गंभीर रूप से लुप्तप्राय जानवरों और कम से कम दो लुप्तप्राय पौधों की अंतिम विलुप्ति में महत्वपूर्ण कारक हो सकते हैं। न्यू साउथ वेल्स में जंगली घोड़ों की संख्या प्रति वर्ष 15-18% बढ़ रही है।
ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का हिस्सा रहे हैं ये घोड़े
पिछले दो साल में 2200 से अधिक जंगली घोड़ों को पार्क से हटाया जा चुका है। लेकिन आबादी को और घटाने के लिए हवाई शूटिंग की अनुमति दी गई है। विरोधियों का कहना है कि घोड़े ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा हैं। उन दिनों की याद दिलाते हैं, जब देश के ऊबड़-खाबड़ बर्फीले पहाड़ों में पशुपालक काम करते थे। ब्रम्बीज उन घोड़ों की अगली पीढ़ी हैं, जो 1800 के दशक की शुरुआत में भाग गए थे या त्याग दिए गए।