ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने खोजा नया ग्रह TOI-6894b, छोटे तारे के आसपास घूमने वाला विशाल ग्रह चौंकाने वाला

 
ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने खोजा नया ग्रह TOI-6894b, छोटे तारे के आसपास घूमने वाला विशाल ग्रह चौंकाने वाला

नई दिल्ली | खगोलविदों ने हाल ही में एक अत्यधिक असामान्य ग्रह की खोज की है, जो एक छोटे और कमजोर तारे TOI-6894 के चारों ओर घूम रहा है। यह ग्रह सूरज से 20% छोटे तारे के पास स्थित है, जबकि इससे पहले वैज्ञानिकों ने इस तरह के छोटे सितारों के चारों ओर इतने विशाल ग्रह की कल्पना नहीं की थी। इस ग्रह का आकार शनि के आकार से थोड़ा बड़ा है, लेकिन उसका द्रव्यमान आधा है। यह ग्रह तारे के चारों ओर तीन दिन में एक परिक्रमा पूरी करता है।

क्या है TOI-6894b का रहस्य?

यह ग्रह, NASA के TESS टेलीस्कोप से प्राप्त डेटा के आधार पर खोजा गया था। ग्रह की गैस जायंट के रूप में उपस्थिति ने खगोलविदों को हैरान कर दिया, क्योंकि छोटे तारे के आसपास इतने बड़े ग्रह की मौजूदी पहले कभी नहीं देखी गई थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका ग्रह निर्माण प्रक्रिया के संदर्भ में नये अनुमानों को बदल सकता है।

WhatsApp Group Join Now

ग्रह निर्माण के असामान्य कारण

वैज्ञानिकों ने ग्रह निर्माण की दो प्रमुख थ्योरियों का उल्लेख किया है। पहली Core Accretion है, जिसमें ग्रह के बनने के लिए तारे के चारों ओर गैस और धूल की डिस्क बनती है। दूसरी Gravitational Instability है, जिसमें डिस्क खुद अस्थिर हो जाती है और गैस व धूल को ग्रह के रूप में सघन कर देती है। लेकिन TOI-6894b की स्थिति इनमें से किसी भी थ्योरी से मेल नहीं खाती।

ग्रह का ठंडा तापमान

TOI-6894b की सबसे खास बात यह है कि अधिकांश गैस जायंट्स की तरह यह Hot Jupiter नहीं है। आमतौर पर, गैस जायंट्स का तापमान 1000°C से ऊपर होता है, लेकिन यह ग्रह 150°C पर पाया गया है। इस कारण वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस ग्रह के वातावरण में अमोनिया जैसे अणु हो सकते हैं, जो किसी अन्य एक्सोप्लैनेट में अब तक नहीं देखे गए।

आने वाली जांच से और खुलासे

आने वाले समय में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप इस ग्रह की विस्तृत जांच करेगा, जिससे इसके कई और रहस्य सामने आ सकते हैं। इसके साथ ही, 2017 OF201 नामक नए बौने ग्रह की भी खोज की गई है, और X-रे और रेडियो वेव्स उत्सर्जित करने वाली रहस्यमयी खगोलीय वस्तु भी वैज्ञानिकों की जांच का विषय बनी हुई है।

Tags

Share this story