पाकिस्तान की उड़ी नींद! UAE ने PoK को बताया भारत का हिस्सा, यूएई मंत्री ने शेयर किया वीडियो

 
G20 Summit 2023

United Arab Emirates:  UAE ने PoKको भारत का हिस्सा बताया है। इसके साथ ही उसने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि वह पूरे कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानता है।9-10 सितंबर को नई दिल्ली भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन  का आयोजन किया गया। इसमें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर की घोषणा की गई। इस संबंध में यूएई ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उसने पीओके को भारत का हिस्सा माना है। भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा का उद्देश्य इसमें शामिल देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग को बढ़ाना है। UAE से होकर यह गलियारा जाएगा।



यूएई के मंत्री सै ने शेयर किया वीडियो

यूएई के उपप्रधान मंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान का एक वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है। इसमें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर को मैप के जरिए दिखाया गया है। मैप में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत के अभिन्न हिस्से के रूप में दिखाया गया है। यह एक महत्वपूर्ण राजनयिक कदम का संकेत है जो भारत की क्षेत्रीय अखंडता को मजबूत करता है।

WhatsApp Group Join Now

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया था आर्थिक गलियारा

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा को नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य गलियारा में शामिल देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग को बढ़ाना है। इस गलियारे में भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं।

Tags

Share this story