सेक्स उद्योग स्पेन में ख़त्म हो जाएगा?

 
सेक्स उद्योग स्पेन में ख़त्म हो जाएगा?

स्पेन देश दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सेक्स वर्क का केंद्र है। आखिरी को देखा जाए तो 2009 के सर्वे के अनुसार हर 3 में से 1 स्पेनिश पुरुष पैसे देकर सेक्स करता है।

हालांकि, 2009 में एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका अनुमान 39% से भी अधिक लगाया गया था। 2011 में संयुक्त राष्ट्र के शोध को माना जाए तो थाईलैंड और प्यूर्टो रिको के बाद सेक्स वर्क का तीसरा बड़ा केंद्र स्पेन है।

स्पेन देश में सेक्स का इतना बड़ा धंधा चलने के बावजूद भी सेक्स वर्क को लेकर कोई नियम नहीं है। यहां तक कि अगर कोई सार्वजनिक जगह पर पैसे देकर सेक्स नहीं करता है तो उसके लिए भी कोई सज़ा नहीं है। लेकिन सेक्स वर्कर और उसके क्लाइंट के बीच दलाली गैर कानूनी है।

WhatsApp Group Join Now
सेक्स उद्योग स्पेन में ख़त्म हो जाएगा?
प्रधानमंत्री सांचेज़

सेक्स वर्क को ग़ैर-आपराधिक बनाए जाने के बाद स्पेन में मामला और भी बड़ा है। इस समय देश में इस समय 3 लाख के क़रीब महिला सेक्स वर्कर हैं।

स्पेन के प्रधानमंत्री का क्या कहना है?

साल 2019 में प्रधानमंत्री सांचेज़ ने सेक्स वर्क को ग़ैर-क़ानूनी बनाने का वादा किया था। पार्टी के घोषणा पत्र के अनुसार सेक्स वर्क 'ग़रीबी के दौरान किसी महिला का सबसे क्रूर पहलू होता है और महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा के सबसे बुरे रूपों में से यह एक है।

हालांकि अभी तक इस पर कोई क़ानून अभी तक पेश नहीं किया गया है। लेकिन हाल के सालों में सेक्स वर्क के लिए महिलाओं की तस्करी को लेकर काफ़ी चिंताएं पैदा हुई हैं।

साल 2017 में स्पेनिश पुलिस ने तस्करी के ख़िलाफ़ मारे गए छापों में 13,000 महिलाओं में कम से कम 80% का यह कहना था कि उनकी इच्छा के विरुद्ध तीसरी पार्टी उनका शोषण कर रही है।

https://youtu.be/3AbVB2Sl_OY

ये भी पढ़ें: मदर टेरेसा को संत कहने से पहले उनका पूरा सच जान लीजिए

Tags

Share this story