पाकिस्तान का नाम लिए बगैर भारत ने UNSC में कहा: एक पड़ोसी मुल्क पूरी दुनिया में आतंकियों की कर रहा मदद

 

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थक देश बताया. यहां भारत के डिप्टी परमानेंट रिप्रेजेंटटेटिव के नागराज नायडू ने पाकिस्तान का नाम तो नहीं लिया, लेकिन साफ कर दिया कि हमारा एक पड़ोसी देश न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर में आतंकवादियों को पनाह और मदद मुहैया कर रहा है. भारतीय प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि आतंकवाद को पड़ोसी देश की सरकार का भी समर्थन हासिल है.

सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में नागराज ने कहा 'भारत कई दशकों से प्रॉक्सी वॉर और क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म का सामना कर रहा है. वहां की सरकार आतंकवाद का खुलेआम समर्थन करती है और दहशतगर्दी को मदद मुहैया कराती है, इन आतंकियों को ट्रेनिंग, फंडिंग, खुफिया जानकारी और हथियार दिए जाते हैं, ताकि वे हमारे देश में हिंसा फैला सकें.

WhatsApp Group Join Now

नायडू ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा- कुछ देश भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर छेड़े हुए हैं. ये देश आतंकवादी गुटों को हर तरह की मदद और पैसा देते हैं. दुनिया के सभी देशों को इस तरह के मुल्कों का मिलकर सामना करना होगा. यह सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि आतंकवाद के खिलाफ हम मिलकर जंग लड़ें.

बयान की टाइमिंग अहम

नायडू का बयान ऐसे समय पर आया है जब फ्रांस के पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की बैठक चल रही है. इसमें पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट में रहने या ब्लैक लिस्ट होने को लेकर आज फैसला आने की संभावना है. अगर पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में ही बना रहता है तो भी उसके लिए परेशानियां काफी बढ़ जाएंगी. अगर वो ब्लैक लिस्ट होता है तो उस पर दिवालिया होने का खतरा मंडराने लगेगा. गौरतलब है कि पाकिस्तान दो साल से ग्रे लिस्ट में है.

ये भी पढ़ें: 62 वर्षीय पाकिस्तानी सांसद ने नाबालिक से किया निकाह, पुलिस करेगी अब जांच

Tags

Share this story