ब्रिटिश महिला का दावा- "मुझे एलियन से हुआ प्यार, UFO में बैठाकर कराई आकाशगंगा की सैर"

 

आपको फिल्म 'कोई मिल गया' का एलियन जादू तो याद होगा, कैसे वो पृथ्वी में आता है और धरती के बच्चों से दोस्ती कर बैठता है. हालांकि बचपन में शायद आपको वो कहानी सच्ची लगी हो लेकिन अब आपको ऐसा कुछ असंभव लगता हो.

अब ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है जिसपर आपको शायद यकीन न हो लेकिन ऐसा ही दावा एक ब्रिटिश महिला, एबी बेला ने किया है, उसका कहना है कि कुछ दूसरी दुनिया के लोगों ने उसे यूएफओ में किडनैप कर लिया था. महिला ने यह भी कहा कि उसे एक एलियन से प्यार हो गया, जो एंड्रोमेडा आकाशगंगा से आया है.

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, एबी बेला का दावा है कि एलियंस उसे तब से उसके बेडरूम से उठाकर ले जाते रहे हैं, जब वह 6 साल की छोटी बच्‍ची थीं और अब जब वह 50 साल की हो गई हैं. महिला का दावा है कि एलियंस अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) में बैठकर आते हैं और उसे लेकर जाते हैं.

WhatsApp Group Join Now

मजाक में कहा था- किडनैप कर लें एलियंस

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार एबी ने कहा- मैंने मजाक में इंटरनेट पर लिखा था- मैं पृथ्वी के पुरुषों से ऊब चुकी हूं और चााहती हूं कि कोई एलियन ही मुझे किडनैप करके ले जाए. फिर मुझे हर रात सफेद रोशनी का सपना दिखने लगा. एक रात, मेरे सपने में एक आवाज ने कहा, 'हमेशा वाली जगह पर इंतजार करो' अगली शाम को, मैं अपनी खुली खिड़की के बगल में बैठ गयी. जैसे ही मैं सोने के लिए चली, मुझे बाहर एक उड़न तश्तरी दिखाई दी. एक चमकीली हरी रोशनी थी जो मुझे यूएफओ तक ले गई"

कैसे दिखते हैं एलियंस?

एबी ने दावा किया कि वह जिन एलियंस से मिलीं, वे इंसानों जैसे ही थे, लेकिन वे बहुत लंबे और पतले थे. उसने कहा कि एलियंस के साथ उसकी पहली मुलाकात केवल 20 मिनट तक चली और वह सुरक्षित अपने घर लौट आई. ब्रिटिश महिला ने कहा कि अब एलियंस की अगली यात्रा की प्रतीक्षा कर रही है क्योंकि वह उनके साथ एंड्रोमेडा आकाशगंगा की यात्रा करना चाहती है.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी नौसेना ने फोड़ा ऐसा महाबम कि समुद्र में आ गया भूकंप, देखें वायरल वीडियो

Tags

Share this story