Ola S1 को टक्कर देने के लिए बाजार में आया ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, देता है 150Km की रेंज

 
Ola S1 को टक्कर देने के लिए बाजार में आया ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, देता है 150Km की रेंज

पिछले कुछ महीनों में भारत में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं और ग्राहकों की तरफ से भी EV को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है इसी को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी One Moto ने भारत में भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Electa लॉन्च कर दिया है. डिजाइन के मामले में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 20वीं सदी के Vespa मॉडल की याद दिलाता है फ्लेयर्ड रियर फेंडर के साथ इस स्कूटर का पिछला हिस्सा Vespa Classic जैसा दिखता है साथ ही One Moto Electa में रियरव्यू मिरर, हेडलैम्प बेजल, फ्रंट एप्रन और रियर लगेज रैक में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है जो इस स्कूटर को प्रीमियम लुक देता है.

रेंज और स्पीड

Ola S1 को टक्कर देने के लिए बाजार में आया ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, देता है 150Km की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4kW ( 5.36bhp ) ब्रसलेस DC हब मोटर दिया गया है जो 72V 45Ah डिटैचेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ चलता है. इस स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है एक बार चार्ज करने पर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 150Km की रेंज देता है. ये स्कूटर अधिक चार्जिंग के लिए रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ आता है. Electa स्कूटर की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है.

WhatsApp Group Join Now

फीचर्स और कीमत

फीचर्स की बात करें तो, Electa इलेक्ट्रिक स्कूटर बहुत सारे शानदार फीचर्स से लैस है. इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटकंसोल दिया गया है जो वन ऐप से लैस है. साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऑल-एलईडी लाइटिंग, IOT, ब्लूटूथ, मैंटेनेंस अलर्ट, राइडिंग बिहेवियर और जियोफेसिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कीमत की बात करें तो One Moto Electa की एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है.

Electa इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ एक वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी मोटर, कंट्रोलर और बैटरी पर 3 साल की वारंटी भी है. Electa इलेक्ट्रिक स्कूटर पांच कलर ऑप्शन- शिनी ब्लैक, रेड, ग्रे, मेट ब्लैक और ब्लू में आता है. भारत में One Moto Electa का मुकाबला Ather 450X, Ola S1 और Ola S1 Pro जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा.

यह भी पढें: Electric Vs CNG: कौनसी गाड़ी रहेगी बेस्ट, जानिए फायदे और नुकसान

Tags

Share this story