7th Pay Commission: केंद्र सरकार से कर्मचारियों की जगी उम्मीद, बढ़ कर आएगी सैलरी 

 
7th Pay Commission: केंद्र सरकार से कर्मचारियों की जगी उम्मीद, बढ़ कर आएगी सैलरी 

केंद्र सरकार लगातार केंद्रीय कर्मचारियों को उपहार पर उपहार दिए जा रही हैं। इसी वजह से सरकारी कर्मचारियों की केंद्र सरकार से उम्मीदें बढ़ गई हैं। केंद्रीय कर्मचारियों ओर पेंशन का लाभ लेने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी महीने के दौरान बडा फायदा मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही हैं। क्‍योंकि सरकार “कर्मचारियों” के महंगाई भत्‍ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) समेत कई चीजों में एक साथ बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही हैं। अगर केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की इन चीजों में बढ़ोतरी की घोषणा करती है तो उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा हो जाएगा। आइए जानते हैं की सरकार किन-किन चीजों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

DA में इजाफा होने की संभावना
AICPI इंडेक्‍स के पिछले साल नवंबर महीने का आंकड़ा सामने आया है, जिसमें 125 दर्शाया गया है। इस आधार पर 2 फीसद डीए में बढ़ोतरी तो तय ही है। लेकिन इसके साथ ही दिसंबर महीने के आंकड़े आने के बाद एक प्रतिशत की और बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की उम्मीद की जा सकती हैं। यानी कि कुल डीए 3 फीसद होने की उम्‍मीद है। फिलहाल 31 फीसद डीए कर्मचारियों को दिया जा रहा है और 3 फीसद बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है तो महंगाई भत्‍ता 34 फीसद के हिसाब से दिया जाएगा। यानी मंथली सैलरी में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
7th Pay Commission: केंद्र सरकार से कर्मचारियों की जगी उम्मीद, बढ़ कर आएगी सैलरी 
Image credit: Unsplash

फिटमेंट फैक्‍टर बढ़ाने पर भी हो रहा हैं विचार
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के मुताबिक 2.57 का फिटमेंट फैक्टर सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए समान रूप से लागू किया गया था। जो की साल 2016 में ही लागू कर दिया गया था, अब फिर एक बार इसे बढ़ाने की मांग केंद्रीय कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है। अगर ऐसी बढ़ोतरी होती है तो कुल कर्मचारियों के न्‍यूनतम सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये तक हो जाएगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार अब 7वे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के अनुसार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की बहाली के बाद कर्मचारियों के मासिक मूल वेतन को बढ़ाने पर सक्रिय रूप से विचार कर रही हैं।

डीए के साथ HRA भी बढ़ सकता हैं
कुछ मीडिया रिपोर्ट में किए गए दावे की माने तो केंद्र सरकार अपने केंद्रीय कर्मचारियों को एक और खुशखबरी जनवरी से फरवरी महीने के बीच में दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार जनवरी 2022 की शुरुआत में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को भी बढ़ा सकती है। वर्तमान में एचआरए 27 फीसद दिया जा रहा है और अगर डीए बढ़ता है तो 3 फीसद HRA में भी इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़े: Post Office Scheme: डाक घर की ऐसी स्कीम, जिससे हर महीने इनकम मिलने का वादा ?

यह भी देखें:

https://youtu.be/-VY-nqzS-wo

Tags

Share this story