7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मार्च तक बढ़ेगी इतनी सैलरी

 
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मार्च तक बढ़ेगी इतनी सैलरी

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक और उपहार दिया हैं, केंद्र सरकार मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों को गुड न्यूज़ देने की सोच रही हैं।सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं।मार्च में होली के आसपास यानि उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा होने वाला हैं। इसका फायदा 1 करोड़ से भी ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाला हैं। केंद्र सरकार मार्च के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते को बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं।

ये ऐलान जनवरी 2022 के लिए होगा। हाल ही में पिछले साल दिसंबर 2021 के जारी AICPI आंकड़ों के बाद से ही यह तय हो गया था कि 3 फीसदी तक DA बढ़ेगा। अभी कर्मचारियों को कुल 31% महंगाई भत्‍ता मिल रहा हैं।अब आने वाले दिनों में ये महंगाई भत्ता 31% से बढ़ कर 34% हो जाएगा। 34 प्रतिशत तक पहुंचे DA लेबर मिनिस्ट्री के अनुसार, पिछले साल दिसंबर 2021 में (AI CPI-IW) में बढ़ोतरी हुई थी।

WhatsApp Group Join Now

अब इससे यह बढ़कर 125.4 पर पहुंच चुका हैं, इससे कर्मचारियों का DA 31 प्रतिशत से बढ़कर 34 प्रतिशत तक होना तय माना जा रहा हैं। इसका सीधा फायदा केंद्रीय कर्मचारियों को होली यानि 18 मार्च के आसपास हो सकता हैं। JCM के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई के अनुपात में पैसा मिलना चाहिए। केंद्र सरकार ने अभी तक एरियर को लेकर कोई भी स्थिति साफ नहीं की हैं।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मार्च तक बढ़ेगी इतनी सैलरी
Source-Pixabay

ऐसे में 3 प्रतिशत का DA का ऐलान होता हैं, तो निश्चित तौर पर यह गुड न्यूज़ होगी। अगर किसी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30 हजार रुपए महीना है तो इससे उसकी तनख्‍वाह 900 रुपए महीना बढ़ जाएगी। सालाना आधार पर देखें तो सीधे उनकी ग्रॉस सैलरी में 10,800 रुपए तक बढ़ जाएंगे। कैबिनेट सचिव के स्‍तर के अफसरों की सैलरी 7500 रुपए महीना बढ़ जाएगी। इसका मतलब सबसे ज्‍यादा ढाई लाख रुपए महीना बेसिक सैलरी होती हैं,उन्हें सालाना आधार पर 90 हजार रुपए का तक फायदा होगा।

अलग-अलग होता है DA
महंगाई भत्ता (Dearness allowance) कर्मचारियों के वेतन के आधार पर ही दिया जाता हैं। शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अलग-अलग होता हैं। डियरनेस अलाउंस की गणना मूल सैलरी पर निर्धारित होती हैं। महंगाई भत्ते की गणना के लिए एक फार्मूला तय किया गया हैं, जो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (consumer price index या CPI) से तय होता हैं।

ये फॉर्मूला होता है इस्तेमाल
महंगाई भत्ते का फीसदी = पिछले 12 महीने का CPI का औसत-115.76. अब जितना आएगा उसे 115.76 से भाग दिया जाएगा. जो अंक आएगा, उसे 100 से गुणा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी आई खुशखबरी! DA में हुआ इजाफा

यह भी देखें:

https://youtu.be/2Wlm2S3KTe8

Tags

Share this story