7th Pay Commission: खुशखबरी! अब केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और सैलरी दोनों में होगी बढ़ोतरी

 
7th Pay Commission: खुशखबरी! अब केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और सैलरी दोनों में होगी बढ़ोतरी

7th Pay Commission: सरकार की ओर से इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को बेहद मुनाफे में रखा जा रहा है. दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में की जाने वाली बढ़ोत्तरी से अब उनके वेतन में भी इजाफा होगा. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को बढ़ाने के लिए काफी समय से सोच विचार किया जा रहा था.

जिसके परिणामस्वरूप अब केंद्रीय कर्मचारियों पेंशनर्स के डीए (DA) में 3% की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, मार्च के अंत तक महंगाई भत्ते में बढ़ाई गई दर का ऐलान हो जाएगा.

31 से 34 फीसदी बढ़ा DA

AICPI आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2021 तक के आंकड़े मौजूद हैं, जिनके अनुसार महंगाई भत्ता 31 से 34 फ़ीसदी बढ़ चुका है. इस प्रकार 3% डीए बढ़ने के बाद ₹18000 की बेसिक सैलरी पर सलाना महंगाई भत्ता ₹73440 हो जाएगा.

WhatsApp Group Join Now

तो आइए इस कैलकुलेशन के जरिए जानते हैं कि महंगाई भत्ते 3% बढ़ने के बाद न्यूनतम वेतन पर महंगाई भत्ता ₹73440 किस प्रकार हो सकता है,

कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     
= 18,000 रुपये
नया महंगाई भत्ता (34%)                   
= 6120 रुपये/माह
अब तक महंगाई भत्ता (31%)               
= 5580 रुपये/माह

कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                     
6120- 5580 = 540 रुपये/माह

• सालाना सैलरी में इजाफा                      540X12= 6,480 रुपये

• कुल महंगाई भत्ता (DA)                        6120X12= 73,440 रुपये

अब इसी प्रकार यदि अधिकतम बेसिक वेतन पर गणना करेंगे तो,

• कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    = 56900 रुपये
• नया महंगाई भत्ता (34%)                      =19346 रुपये/माह
• अबतक महंगाई भत्ता (31%)              = 17639 रुपये/माह

• कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      19346-17639= 1,707 रुपये/माह

• सालाना सैलरी में इजाफा                      1707X12= 20,484 रुपये

• कुल महंगाई भत्ता (DA)                        19346X12= 232,152 रुपये

एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए बढ़ने से लाभ प्राप्त होगा. आपको यह बता दें कि महंगाई भत्ते के बढ़ने से वेतन में ₹90 हजार का इजाफा हुआ है.

Tags

Share this story