Atal Pension Scheme: बड़े काम की है सरकार की ये स्कीम, निवेश करने पर मिलेंगे हर महीने 3 हजार रुपये
Atal Pension Scheme: केंद्र सरकार समय-समय पर कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिसका मकसद देशवासियों के भविष्य को सुधारना है। सरकार की कई ऐसी योजनाएं है, जो रिटायरमेंट के बाद लोगों को अपने अंतिम दिनों को अच्छे से जीने में मदद करती है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने देश वासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) है।
इस योजना के तहत यदि आप हर महीने 100 रूपये की राशि निवेश करते है, तो आपको 60 साल के बाद 3000 रूपये की पेंशन हर महीने प्राप्त होगी। वहीं अगर पति-पत्नी मिलकर इस में अकाउंट खुलवाते हैं तो दोनों 6000 रूपये की पेंशन प्रतिमाह प्राप्त कर सकते है। यानी कि 200 रूपये प्रतिमाह में 72000 रूपये सालाना पेंशन। केंद्र सरकार की इस योजना (Central Government Scheme) का मकसद असंगठित परिवारों को मजबूत आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
Atal Pension Scheme की मुख्य बातें
अटल पेंशन स्कीम (Atal Pension Scheme) में 18 से 40 वर्ष तक का कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इसमें आपको न्यूनतम 1000 और अधिकतम 5000 रूपये की पेंशन प्राप्त होती है।
-अटल पेंशन योजना के तहत आपको ऑटो डेबिट की सुविधा मिलती है यानी हर महीने आपके अकाउंट से खुद-ब-खुद निवेश की राशि कट जाएगी। इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है।
– वहीं अगर किसी कारणवश किसी लाभार्थी की 60 साल से पहले मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में पत्नी को इस योजना को चालू रखना होता है और 60 की उम्र के बाद उन्हें पेंशन प्राप्त होती है।
– यदि पति-पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को ये पैसा दे दिया जाता है।
ये भी पढ़ें : Goat Farming Loan: बकरी पालन के लिए 4 लाख रूपए का लोन दे रही है सरकार, ऐसे मिलेगा लाभ, देखें डिटेल