आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 आज संसद में होगा पेश, जानिए budget से एक दिन पहले क्यों किया जाता है जारी?

 
आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 आज संसद में होगा पेश, जानिए budget से एक दिन पहले क्यों किया जाता है जारी?

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाने वाला है. आर्थिक सर्वेक्षण एक अहम दस्तावेज है जोकि पुरानी परंपरा के आधार पर केंद्रीय बजट (Budget 2022) से पहले संसद में पेश किया जाता है. चूंकि 1 फरवरी 2022 को देश का केंद्रीय बजट देश के समक्ष आने वाला है, इसलिए आज यानि 31 जनवरी के दिन भारत की वित्त मंत्री संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश करेंगी. इसी के साथ बजट सत्र 2022 की शुरुआत हो जाएगी.

आर्थिक सर्वेक्षण क्या है?

आगामी वित्त वर्ष की जीडीपी (GDP) का अनुमान बताना वाला आर्थिक सर्वेक्षण ऐसा अहम दस्तावेज है जोकि देश की अर्थव्यवस्था की जानकारी प्रदान करता है. इसके साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण के जरिए यह संकेत दिया जाता है कि देश को किस क्षेत्र में अधिक निवेश करना चाहिए? देश किस गति प्रगति कर रहा है? किस क्षेत्र के निवेश सुधार करना है?आदि.

WhatsApp Group Join Now
https://www.youtube.com/watch?v=Ccjs_jq1Xag
budget 2022

केंद्रीय बजट से पूर्व पेश किया जाने वाला आर्थिक सर्वेक्षण प्रमुख आर्थिक सलाहकार की एक टीम तैयार करती है. इस साल भी इसे मुख्य आर्थिक सलाहकारों तथा अधिकारियों ने बनाया है. इसके बाद वित्त मंत्रालय का यह दस्तावेज देश के वित्त की ओर से संसद में पेश किया जाता है.

एक वॉल्यूम में पेश किया जाएगा आर्थिक सर्वेक्षण

हर साल आर्थिक सर्वेक्षण को दो वॉल्यूम में पेश किया जाता है. लेकिन इस वर्ष दिसंबर माह में केवी सुब्रमण्यम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, भारत के सीईए का पद खाली छोड़ दिया गया. जिसके चलते वित्त मंत्री द्वारा ही अब सिंगल वॉल्यूम में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. इसके अलावा, सरकार ने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में वी अनंत नागेश्वरन को नियुक्त किया है, जो दोपहर बाद वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए आर्थिक सर्वेक्षण के मुख्य पहलुओं पर जानकारी देंगे.

Tags

Share this story