Mukesh Ambani की पूरी संपत्ति का 13 फीसदी रूपया टैक्स के रूप में चुकाएंगे एलन मस्क,जानिए क्यों?

 
Mukesh Ambani की पूरी संपत्ति का 13 फीसदी रूपया टैक्स के रूप में चुकाएंगे एलन मस्क,जानिए क्यों?

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली टेस्ला और अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने वाली स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के संस्थापक Elon Musk एक बार फिर सुर्खियों में है।

Elon Musk ने ट्वीट करके बताया कि, फिलहाल उनकी संपत्ति करीब 18 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो कि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस के 14.58 लाख करोड़ की संपत्ति से करीब 25 फीसदी ज्यादा है। इसलिए उन्हें इस साल अमेरिका में करीब 83 हजार 145 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाना है।

https://twitter.com/elonmusk/status/1472754632325795843?t=wBXLViiFCR7vG1GX4Wsnag&s=19

देश के सबसे अमीर व्यक्ति Mukesh Ambani की संपत्ति करीब 85 अरब डॉलर है। जोकि Elon Musk की संपत्ति का एक तिहाई है। इस हिसाब से देखा जाए तो मस्क अमेरिका में इस साल जितना टैक्स चुकाएंगे। वह अंबानी की पूरी संपत्ति का 13 फीसदी हिस्सा है। परंतु इसके बावजूद भी अमेरिका के डेमोक्रेट सांसद मस्क की ओर से सालों-साल तक टैक्स न भरने के मुद्दे को उठाते रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टों के अनुसार 2014 और 2016 में करोड़ों की टैक्स वसूली को छोड़ दिया जाए तो 2015 में उन्होंने अपनी अरबों की संपत्ति पर सिर्फ 68 हजार डॉलर का ही टैक्स भरा। इसके अलावा 2017 में उन्होंने 65 हजार डॉलर भरकर टैक्स बचाने की भरपूर कोशिश की। जबकि उनकी संपत्ति के हिसाब से इससे कई ज्यादा टैक्स बनते हैं|

https://youtu.be/0CHhCkukkX8

ये भी पढ़ें: Elon Musk Tweet: दुनिया के सबसे अमीर शख़्स Elon Musk ने ट्वीट कर किया ऐलान छोड़ना चाहते हैं नौकरी, जाने क्या है वजह

Tags

Share this story