EPFO Higher Pension का विकल्प चुनने का आज आखिरी मौका, जानें कैसे करें अप्लाई और कैसे होती है पेंशन की कैलकुलेशन

 
EPFO Higher Pension का विकल्प चुनने का आज आखिरी मौका, जानें कैसे करें अप्लाई और कैसे होती है पेंशन की कैलकुलेशन

EPFO Higher Pension: ईपीएफओ हायर पेंशन का विकल्प चुनने के लिए आज आखिरी मौका है. बता दें कि इसकी डेडलाइन 26 जून, 2023 है इससे पहले ये 3 मई थी. EPFO ने 1 सितंबर, 2014 के बाद पीएफ खाता खुलवाने वाले कर्मचारियों को EPS के जरिये हायर पेंशन चुनने का विकल्‍प दिया है। इसके तहत 15,000 से ज्‍यादा कमाने वालों को भी अब EPS में 8.33 फीसदी अंशदान का मौका दिया जाएगा, ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्‍हें ज्‍यादा पेंशन मिल सके

https://twitter.com/PTI_News/status/1653429825971822597?s=20

EPFO Higher Pension के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • इसके लिए सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberInterfacePohw/ पर जाएं.
  • सामने स्क्रीन पर दो ऑप्शन नजर आएंगे.
  • अगर आप 1 सितंबर 2014 से पहले रिटायर हो चुके कर्मचारी है तो हायर पेंशन के लिए पहला ऑप्शन सेलेक्ट करें. आप अभी रिटायर नहीं हुए हैं किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो फिर दूसरा विकल्प चुनें.
  • दूसरे विकल्प पर क्लिक करते ही सामने स्क्रीन पर Registration Request फॉर्म ओपन होगा. मांगी गई डिटेल जैसे UAN, Aadhaar और अन्य भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • फॉर्म सबमिट करते ही कंपनी के पास कंफर्मेशन के लिए जाएगा कि आप संबंधित कंपनी में कार्यरत हैं या नहीं?
  • कंपनी से पुष्टि मिलने के बाद हायर पेंशन के लिए कंट्रीब्यूशन शुरू हो जाएगा.

ऐसे होती है EPFO Higher Pension की कैलकुलेशन

EPS कैलकुलेशन का फॉर्मूला= मंथली पेंशन=(पेंशन योग्य सैलरी x EPS खाते में जितने साल कंट्रीब्यूशन रहा)/70.
अगर किसी की मंथली सैलरी (आखिरी 5 साल की सैलरी का औसत) 15 हजार रुपए है और नौकरी की अवध‍ि 21 साल है तो उसे सिर्फ हर महीने 4500 रुपए की ही पेंशन मिलेगी.

WhatsApp Group Join Now

वहीं अगर दो साल का बोनस वर्ष भी जोड़ दिया जाए तो आपको (15,000X23)/70. यानि 4929 रूपये पेंशन मिलेगी. जिसका मतलब आपकी पेंशन में हर महीने 429 रूपये की बढ़ोतरी होगी.

यह भी पढें: EPFO – इस तारीख को आपके PF खाते में सरकार डालेगी ब्याज का पैसा ,जानें चेक करने का सही तरीका

Tags

Share this story