Gold Price Today: आज सोने पर लौटी चमक, 46,660 रुपये में घर लाएं 10 ग्राम गोल्ड, जानिए अपने शहर का रेट
Gold Price Today: त्योहारी सीजन होने के चलते सोने और चांदी के दाम रोजाना बढ़ते और घटते रहते हैं. हालांकि इस बार सोने पर कुछ खास तेजी देखने को नहीं मिल रही है. वहीं आज यानि सोमवार को सोने पर हल्की सी तेजी नजर आई है तो वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. वहीं आज सोने के रेट में 10 रुपये प्रति ग्राम का इजाफा हुआ है.
गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानि बृहस्पतिवार को 22 कैरट वाला सोना 46,660 रुपये और 24 कैरट वाले सोने के दाम 47,660 रुपये प्रति दस ग्राम पर हैं. हालांंकि शहरों के रेट अलग-अलग होते हैं. इसके अलावा चांदी की बात करें तो एक किलों चांदी लेने के लिए आपको आज 65,600 रुपये देने होंगे. दिल्ली, मुंबई, जयपुर और लखनऊ में इसके रेट यही रहते हैं. जबकि चेन्नई, कोयंबटूर औऱ केरल में रेट अधिक रहते हैं.
शहर का नाम | 22 कैरट (Carrat) | 24 कैरट (Carrat) |
---|---|---|
दिल्ली (Delhi) | ₹46,910 | ₹51,170 |
लखनऊ (Lucknow) | ₹45,710 | ₹48,610 |
जयपुर (Jaipur) | ₹47,110 | ₹49,110 |
महाराष्ट्र (Maharashtra) | ₹45,930 | ₹48,230 |
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | ₹45,930 | ₹48,230 |
हरियाणा (Haryana) | ₹46,340 | ₹48,660 |
गुजरात (Gujrat) | ₹45,890 | ₹48,180 |
चंदीगढ़ (Chandigarh) | ₹46,340 | ₹48,660 |
पश्चिम बंगाल (West Bengal) | ₹46,500 | ₹48,660 |
राजस्थान (Rajasthan) | ₹45,890 | ₹48,180 |
पुणे (Pune) | ₹45,930 | ₹48,230 |
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.
इस कारण बढ़ते हैं सोने के रेट
आपको बता दें सोने की कीमत मांग के हिसाब से भी निर्भर रहती है. माना जाता है कि त्योहारों पर जब सोने की मांग बढ़ जाती है तो इसके भाव में भी इजाफा होने की पूरी उम्मीद होती है. लेकिन जब इसका सीजन नहीं होता है और मांग नहीं होती है तो सोने के रेट धड़ाम से नीचे की तरफ गिर जाते हैं.
कम उम्र का कारण बन सकता है यह खाना, कहीं आपकी फेवरेट लिस्ट में तो नहीं ये डिशिज़
ये भी पढ़ें: आज फिर बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानिए अपने शहर के नए रेट