Good Fellow Startup: बुजुर्गों का अकेलापन अब होगा दूर, जानें कैसे ये कंपनी बुजुर्गों की सहायता करेगी?

 
Good Fellow Startup: बुजुर्गों का अकेलापन अब होगा दूर, जानें कैसे ये कंपनी बुजुर्गों की सहायता करेगी?

Good Fellow Startup: ज़िन्दगी में एक वक़्त ऐसा आता है जब कोई साथ नहीं होता है। ऐसे में बुजुर्गों के साथ बातचीत करने वाला भी कोई नहीं होता है। इस समस्या को हल करने के लिए उद्द्योगपति रतन टाटा ने बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करने के लिए गुड फेलो स्टार्टअप लांच किया है। इस स्टार्टअप को कॉर्नेल विश्वविद्यालय से MBA शांतनु नायडू ने शुरू किया।

रतन टाटा ने इस कंपनी में निवेश कर अकेले रह रहे बुजुर्गों का समर्थन किया है। भारत में करीब 15 लाख ऐसे बुजुर्ग रहते हैं जो अकेले हैं। राटा टाटा ने गुड फेलो के लॉन्च पर कहा कि आप नहीं जानते कि अकेले रहना कैसा होता है जब तक आप अकेलेपन की चाह में अकेले समय नहीं बिताते। टाटा ग्रुप से रिटायर होने के बाद रतन टाटा स्टार्टअप कंपनियों को सपोर्ट कर रहे हैं। भारत में कुछ बुजुर्ग किसी साथ के निधन या अज्ञात कारणों से परिवार से दूर रह रहे हैं। ऐसे में गुड फेलो एक अच्छा साथी बनकर सामने आएगा।

WhatsApp Group Join Now
Good Fellow Startup: बुजुर्गों का अकेलापन अब होगा दूर, जानें कैसे ये कंपनी बुजुर्गों की सहायता करेगी?

गुड फेलो स्टार्टअप जल्द ही चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में शुरू होगी। यह स्टार्टअप युवा स्नातकों को वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के साथी के रूप में 'काम' करते हैं। एक साथी सप्ताह में 3 बार ग्राहक के पास जाता है और 4 घंटे तक रहता है। 1 महीने की फ्री सर्विस के बाद कंपनी एक माह के लिए 5,000 रुपये मासिक शुल्क लेती है।

इसे भी पढ़ें: Business Idea: हींग की खेती आपको बना देगी लखपति, जानें कैसे एक महीने में मिलेंगे तीन लाख रूपए?

Tags

Share this story