Indian Railways: IRCTC ने लागू की नई व्यवस्था, जानें यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

 
Indian Railways: IRCTC ने लागू की नई व्यवस्था, जानें यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

IRCTC: रेलवे को भारत की लाइफलाइन माना जाता है और देश का एक बड़ा तबका रोजाना इससे सफर करता है. आपने भी सफर किया होगा, उस वक्त अक्सर आपने देखा होगा की खाने पीने की वस्तुओं के लिए कई बार आपसे ज्यादा पैसे वसूल लिए जाते हैं. कई बार भारतीय रेलवे  (Indian Railway) के वेंडर भी तय से अधिक कीमत ले लेते है.

इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक नई व्यवस्था को लागू किया है जिसके अनुसार यात्रियों से पेंट्रीकार कर्मी किसी भी खान-पान सामग्री की अधिक कीमत नहीं वसूल सकेंगे. यात्रियों को इसके लिए कैशलेस भुगतान की भी सुविधा मिलेगी जिससे अब ऑनलाइन पेमेंट भी संभव होगा.

WhatsApp Group Join Now

IRCTC देगा पेंट्रीकार को रेट चार्ट ID

IRCTC की ओर से पेंट्रीकार कर्मी को खान-पान सामग्री का रेट चार्ट लगा आइडी दिया गया है, ताकि यात्रियों को रेट के लिए परेशानी नहीं हो. पूर्व मध्य रेल में आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों में पेंट्रीकार कर्मियों को खान-पान की सामग्री का रेट चार्ट का आइडी दिया गया है.

ऐसे में अब कोई भी यात्री मेनू कार्ड देख कर ऑर्डर कर सकते हैं, साथ ही गले में लटके आइडी में क्यूआर कोड दिखेगा जिसके माध्यम से यात्री खानपान सामग्री की कीमत का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं.

Indian Railways कराएगा मैनेजर का नाम और नंबर उपलब्ध

पेंट्रीकार सुविधा वाली ट्रेनों में चलनेवाले मैनेजर का नाम व नंबर भी यात्रियों को उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि किसी तरह की समस्या पर यात्री शिकायत कर सकते हैं.इसके लिए यात्रियों के बीच मैनेजर का नाम व नंबर वाला स्लीप वितरण होगा. कोच में प्रमुख जगहों पर चिपकाया जायेगा. ट्रेनों में यह सुविधा जल्द उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें : Railway सीनियर सिटीजन को किराए में फिर एक बार दे सकता है छूट, लेकिन लागू हो सकता ये नियम, देखें पूरी जानकारी

Tags

Share this story