रतन टाटा ने ऐसे किया “एयर इंडिया” के यात्रियों का स्वागत, ऑडियों सुनकर होगा गर्व 

 
रतन टाटा ने ऐसे किया “एयर इंडिया” के यात्रियों का स्वागत, ऑडियों सुनकर होगा गर्व 

काफी समय से कर्ज के बोझ तले दबी सरकारी एयरलाइन कंपनी “एयर इंडिया” के लिए बिड अक्टूबर 2021 में टाटा सन्स की इकाई ने जीती थी। Talace Pvt Ltd 18,000 करोड़ रुपये के साथ एयर इंडिया के लिए विनिंग बिडर रही थी। एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने बोली लगाई थी।सरकार ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची थी।

साथ ही एयर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AISATS में 50 फीसदी की हिस्सेदारी पर बेची थी। इसके लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने व्यक्तिगत बोली लगाई थी। बहरहाल एयर इंडिया ने टाटा की तरफ से पहली उड़ान भर चुकी हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि रतन टाटा ने एयर इंडिया के यात्रियों का स्वागत कैसे किया था। रतन टाटा ने जो कहा उसे सुनकर आप भी गौरवान्वित महसूस करेंगे, क्योंकि 6 दशक बाद एयर इंडिया की घर वापसी हुई हैं।

WhatsApp Group Join Now
रतन टाटा ने ऐसे किया “एयर इंडिया” के यात्रियों का स्वागत, ऑडियों सुनकर होगा गर्व 
Source- Pixabay

69 साल बाद वापस एयर इंडिया की कमान एक बार फिर टाटा ग्रुपस के हाथों में आने के बाद रतन टाटा ने बेहद खास अंदाज में यात्रियों का स्वागत किया हैं।उनके इस ऑडियो संदेश को एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इसमें रतन टाटा अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया के विमान में उड़ान भरने वाले यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं।

https://twitter.com/airindiain/status/1488736934226653193?s=20&t=szDrm2hhxxF7FvdhVBC9FQ

वेलकम मैसेज में रतन टाटा ने क्या बोला
एयर इंडिया के ट्विटर हैंडल पर साझा की गई वेलकम मैसेज की ऑडियो क्लिप में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा कहते हुए दिख रहे हैं कि टाटा ग्रुप एयर इंडिया के नए ग्राहकों का स्वागत करता हैं। यात्रियों की सुविधा और सेवा के मामले में एयर इंडिया को पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए हम मिलकर काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

यह भी पढ़े: अब पूरी तरह से ‘टाटा’ के हवाले एयर इंडिया, पीएम मोदी ने कराई घर वापसी 

यह भी देखें:

https://youtu.be/xbZ0aJ2O-nI

Tags

Share this story