RBI ने लोगों को चेताया और कहा की साझा की यह जानकारी, तो खाली हो जाएगा Bank Account

 
RBI ने लोगों को चेताया और कहा की साझा की यह जानकारी, तो खाली हो जाएगा Bank Account

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल के वर्षों में होने वाले ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से ओटीपी OTP और सीवीवी CVV जैसी प्राइवेट बैंकिंग जानकारियां किसी से भी साझा नहीं करने की अपील की गई हैं। RBI की इस अपील से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

RBI ने बैंकिंग धोखाधड़ी पर एक पुस्तिका जारी करते हुए कहा कि धोखेबाज आम लोगों की मेहनत से कमाये पैसे को उड़ाने के लिए एक से बढ़कर एक नए-नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए अब लोगों को खासी सतर्कता बरतने की जरूरत हैं। इसके अनुसार, टेक्नो फाइनेंशियल इकोसिस्टम का हिस्सा बनने वाले नए लोग इस जालसाजी की गिरफ्त में जल्दी आ जाते हैं।

WhatsApp Group Join Now

आरबीआई द्वारा जारी की गई बुक्लेट जो जनहित में जारी पुस्तिका में वित्तीय धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तमाम तौर-तरीकों का ब्योरा देने के साथ ही उनसे किस तरह बचा जाए यह तरीका भी सुझाया गया हैं। इसके अनुसार, लोग कभी भी वित्तीय लेनदेन के दौरान OTP और CVV की जानकारी किसी के ना बताए।

RBI ने लोगों को चेताया और कहा की साझा की यह जानकारी, तो खाली हो जाएगा Bank Account
Source- PixaBay

किसी को ना बताए CVV और OTP

आरबीआई RBI ने धोखाधड़ी की इन शिकायतों के विश्लेषण तैयार किया था। जिसके आधार पर तैयार यह पुस्तिका में साफ कहा गया है कि जाने-अनजाने में अपने लेनदेन के दौरान गोपनीय जानकारी देने से लोग के साथ आसानी से पैसों की धोखाधड़ी की चपेट में आ जाते हैं। जिसके कारण उनके बैंक अकाउंट खाली हो जाते हैं।

इससे बचने के लिए यह जरूरी हैं कि लोग किसी को भी अपने बैंक कार्ड का CVV या डिजिटल लेनदेन के समय जारी होने वाले OTP की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों तक से भी ना शेयर करें यह गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने का सुझाव दिया हैं। जिससे आपकी गोपनीयता बनी रहेगी।

जनता को होना चाहिए जागरूक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया RBI के अनुसार, बैंक अधिकारी, वित्तीय संस्थान, आरबीआई या दूसरे निकाय कभी भी अपने ग्राहकों से गोपनीय जानकारियां यानि OTP या CVV नहीं मांगते हैं। अगर वह कोई ऐसा करता है तो आप लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए। जिससे की आपके पैसों का ख़ज़ाना खत्म ना हो जाए।

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के इस बैंक पर चला RBI का चाबुक, छीन लिया लाइसेंस

यह भी देखें:

https://youtu.be/pHWvuyxOD0U

Tags

Share this story